बांसी-इटवा मार्ग स्थित रानीगंज धर्मकांटा पर महिला की गला दबाकर हत्या, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर जिले के बांसी-इटवा मार्ग स्थित रानीगंज धर्मकांटा पर 25 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बैरवा नानकार निवासी श्रवण की पत्नी साधना के रूप में हुई है।
मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बैरवा नानकार निवासी श्रवण रानीगंज धर्मकांटा पर काम करता है।
वह अपनी पत्नी साधना और चार वर्षीय बेटी आराध्या के साथ वहीं रहता था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में साधना की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ बांसी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि साधना का मायका खुनियांव में है और वह रमेश गौड़ की पुत्री थी। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व श्रवण के साथ हुई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मृतका के बड़े भाई जयकुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 और 304 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मऊ। अपनी जनता पार्टी की ओर से आगामी 27 सितंबर 2026, रविवार को मऊ जनपद में “संविधान सम्मान…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कलियर क्षेत्र के ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में सोमवार रात उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड और…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) September 21, 2026 Vande Bharat (देराहदून) क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में एक…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: फतेहपुर चौरासी में श्री रघुनाथ शास्त्री जी के यहाँ गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: फतेहपुर चौरासी में श्री रघुनाथ शास्त्री जी के यहाँ गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।