Ambedkar Nagar
अतिरिक्त हल्कों का बोझ उठाने से लेखपालों ने खींचे हाथ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अतिरिक्त हल्कों का बोझ उठाने से लेखपालों ने खींचे हाथ
आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू, बस्ते जमा कर लौटाया अतिरिक्त चार्ज
अंबेडकरनगर
लंबित मांगों और अतिरिक्त कार्यभार को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आंदोलन शुरू कर दिया है। मंगलवार को लेखपालों ने अतिरिक्त हल्कों का चार्ज वापस करते हुए संबंधित तहसील एवं राजस्व निरीक्षक कार्यालयों में बस्ते जमा कर दिए। संघ ने स्पष्ट किया कि लेखपाल अब अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे।
जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव के अनुसार संघ की प्रमुख मांगों में गृह मंडल स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोलना, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करना, ट्रेनिंग परीक्षा का परिणाम व प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना, स्टेशनरी-वाहन सहित अन्य भत्तों में बढ़ोतरी, भूलेख कार्यालयों एवं अन्य पटलों से लेखपालों को मुक्त करना, पर्याप्त सुविधाओं के बिना ग्राम सचिवालयों में लगाए जा रहे रोस्टर पर पुनर्विचार, लेखपाल संवर्ग का प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 (ग्रेड पे 2800) करना तथा वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान शामिल है। इसके साथ ही संघ ने लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित कर लैपटॉप और मोबाइल जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी है।
मूल हल्का रहेगा, अतिरिक्त चार्ज नहीं
जिला अध्यक्ष ने बताया कि 22 सितंबर से लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में काम करेंगे। अतिरिक्त हल्कों के बस्ते जमा किए जा चुके हैं। संघ का कहना है कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार समेत आंदोलन को आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सकता है। संघ के मुताबिक आंदोलन का उद्देश्य आम जनता को परेशान करना नहीं, बल्कि लंबित मांगों के समाधान के लिए शासन और राजस्व परिषद का ध्यान आकर्षित करना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।