Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: *उमंग दिवस* के अवसर पर सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

23 Sep 2026, 07:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: *उमंग दिवस* के अवसर पर सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: *उमंग दिवस* के अवसर पर सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं नशे से बचाव की दी गई जानकारी उमंग दिवस पर सिंगरौली पुलिस का जागरूकता अभियान।

सिंगरौली: पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा सीएसपी विंध्यनगर एवं प्रभारी महिला सुरक्षा शाखा के मार्गदर्शन में **उमंग दिवस** के अवसर पर सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महिला सुरक्षा शाखा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयंत एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न* में आयोजित कार्यक्रमों में निरीक्षक प्रीति साकेत द्वारा छात्राओं को *गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराधों से बचाव, डायल-112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन-1098* के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्राओं को समझाइश दी गई कि किसी भी प्रकार के अनुचित स्पर्श, उत्पीड़न, धमकी अथवा ऑनलाइन अपराध की स्थिति में चुप न रहें, घबराएं नहीं और तत्काल अभिभावक, शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना दें।

साइबर सुरक्षा के संबंध में छात्राओं को *ओटीपी, पासवर्ड, व्यक्तिगत जानकारी एवं फोटो किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने* तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

इसी क्रम में *चौकी गोरबी पुलिस द्वारा ग्राम करेला स्थित शासकीय विद्यालय* में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालक-बालिकाओं को *नशे एवं गलत संगति से दूर रहने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने* की समझाइश दी गई।

वहीं *शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर, नवजीवन, विहार विंध्यनगर* में आयोजित उमंग जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को *गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम, साइबर फ्रॉड से बचाव, यातायात नियमों का पालन एवं नशे से दूर रहने* के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, डॉ. हेमलता चौधरी, पार्षद सहित गणमान्य नागरिक एवं लगभग 70 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उमंग दिवस के माध्यम से सिंगरौली पुलिस ने बालक-बालिकाओं को संदेश दिया कि “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी परेशानी की स्थिति में सहायता मांगने में संकोच न करें।” ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों, सुरक्षा एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जंगलो पर अतिक्रमण करने वाले बिजय राघव गढ़ पुलिस के नज़र में
Katni23 Sep

जंगलो पर अतिक्रमण करने वाले बिजय राघव गढ़ पुलिस के नज़र में

कटनी (थाना विजय राघव गढ़ ) पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय…

पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी में आठ क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जारी किया आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
Kheri22 Sep

लखीमपुर खीरी में आठ क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जारी किया आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा 22 सितंबर 2026 को जनपद खीरी में तैनात…

पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज़: जैतवारा में बढ़े अपराधों और ‘गलत कार्रवाई’ के खिलाफ फूटा गुस्सा, एसपी कार्यालय का घेराव, बड़े आंदोलन की चेतावनी
आजमगढ़: पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद, चली गोली, महिला सहित तीन की मृत्यु
Azamgarh22 Sep

आजमगढ़: पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद, चली गोली, महिला सहित तीन की मृत्यु

अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले…

पूरी खबर पढ़ें →
परसोखेड़ी तालाब गणेश विसर्जन स्थल का एडीएम डॉ श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
Agar-Malwa22 Sep

परसोखेड़ी तालाब गणेश विसर्जन स्थल का एडीएम डॉ श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

आगर-मालवा, 22 सितम्बर 2026/ आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दृष्टिगत परसोखेड़ी तालाब स्थित विसर्जन स्थल का अपर कलेक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!