प्रसव के दौरान महिला की मौत परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*✍️ राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज लाइव टीवी चैनल बहराइच*
जनपद बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी विकास साहनी की पत्नी करिश्मा की प्रसव के दौरान उपचार के बाद मौत हो गई। परिजनों ने न्यू इंडिया हॉस्पिटल के संचालक राजन सिंह और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, प्रसव से पहले करिश्मा की जांच में उसका हीमोग्लोबिन करीब 7.7 ग्राम बताया गया था। उस समय विकास साहनी घर पर मौजूद नहीं थे और उनकी माताजी तथा पड़ोस की एक महिला करिश्मा को अस्पताल लेकर पहुंचीं। आरोप है कि न्यू इंडिया हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने बिना पर्याप्त जानकारी दिए ऑपरेशन कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान स्थिति बिगड़ने के बाद मरीज को परिजनों को स्पष्ट जानकारी दिए बिना बहराइच के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। इसके बाद मरीज को लखनऊ के जगरानी अस्पताल ले जाया गया।
विकास साहनी के अनुसार, जगरानी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि मरीज की हालत बेहद गंभीर थी और ऑपरेशन के संबंध में भी सवाल उठाए गए। इलाज के दौरान करिश्मा की किडनी फेल होने की बात सामने आई और आखिरकार उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन न्यू इंडिया हॉस्पिटल के संचालक राजन सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*बुलंदशहर / डिबाई से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के लिए जिला रिपोर्टर अमित वर्मा की रिपोर्ट* *हेडलाइन:…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर। शहर के भीतरी भाग में देवझूलनी एकादशी पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार भगवान…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 हाल-ए-मुजफ्फरनगर! मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला को अज्ञात युवक ने पीछे से पकड़ा, CCTV में…
पूरी खबर पढ़ें →
भिंड,गोरमी - गोरमी में कैबिनेट मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने नगर के धार्मिक सुप्रसिद्ध जल विहार मेला का…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगणेश चतुर्थी के पवित्र विसर्जन के समय किसी भी प्रकार का अनुचित कृत्य या घटना नहीं होनी चाहिए।…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया नगर पालिका के संपत्ति कर रिकॉर्ड को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।