Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

खेत में ग्वार की फसल काटने से रोकना पड़ा भारी, महिला की मौत दी ग्राम टूडे जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट के बाद कैम्पर से कुचलने का आरोप, 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार नागौ

24 Sep 2026, 11:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खेत में ग्वार की फसल काटने से रोकना पड़ा भारी, महिला की मौत दी ग्राम टूडे जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट के बाद कैम्पर से कुचलने का आरोप, 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार नागौ - NAGAUR, राजस्थान

नागौर/पादूकलां। पादूकलां थाना क्षेत्र के डोडियाना गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई।

खेत में खड़ी ग्वार की फसल काटने से रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले महिला और उसके परिजनों से लाठी-डंडों से मारपीट की और बाद में कैम्पर वाहन से महिला को टक्कर मार दी।

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पादूकलां थाना पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकी अनुसंधान व सूचना तंत्र के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने महज 24 घंटे में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।फसल काटने से रोकने पर बढ़ा विवादपुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को डोडियाना निवासी परिवादी ने रिपोर्ट दी कि उसके खेत में खड़ी ग्वार की फसल कुछ लोग काट रहे थे। परिवार के लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की गई।कैम्पर से पीछा कर टक्कर मारने का आरोपरिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मारपीट के बाद आरोपी कैम्पर वाहन लेकर वहां से निकले और महिला का पीछा करते हुए उसे वाहन से टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन उसे पहले थांवला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने छह को दबोचा
पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के निर्देश पर पादूकलां थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने पपूराम, सीताराम, हेमाराम, छगनाराम, मंजू और नाथी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार घटना में इस्तेमाल वाहन और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अनुसंधान शुरू किया है।

पुलिस टीम घटना के पूरे घटनाक्रम, आरोपियों की भूमिका और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में पादूकलां थानाधिकारी देवीलाल बिश्नोई, सहायक उपनिरीक्षक प्रेमसिंह, बन्नाराम व शिवरतन, हेड कांस्टेबल हरिराम, जगदीश सिंह, अमराराम, अकरम खान व विजय सिंह तथा कांस्टेबल सुरेश, गोविन्दराम, महेन्द्र, मुकेश, गंगाराम, रामनारायण, रवि लालारिया, सीताराम, घारासिंह व पृथ्वीराज शामिल रहे।इसके अलावा आरटी कांस्टेबल नीरुज व राजू तथा महिला पुलिसकर्मी संजय, संतोष, गणेश व नम्रता ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में अनुसंधान जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर में शांति भंग के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में शांति भंग के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना खेसरहा पुलिस ने 03 नफर वारन्टी को गिरफ्तार कर भेजा माननीय न्यायालय
Siddharthnagar19 Oct

थाना खेसरहा पुलिस ने 03 नफर वारन्टी को गिरफ्तार कर भेजा माननीय न्यायालय

डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद* अपर पुलिस अधीक्षक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ganganagar19 Oct

सरपंची के चक्कर में भूले अपना दायित्व,नशा मुक्त समाज बनाने का दावा करने वाले भूले अपना कर्तव्य।

श्री गंगानगर जिले के ग्राम पंचायत पक्की में चुनाव का दौर धीरे धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रहा है।और…

पूरी खबर पढ़ें →
राजकीय स्कूल में घुसे रेड स्नेक और मॉनिटर लिजर्ड, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Nagaur19 Oct

राजकीय स्कूल में घुसे रेड स्नेक और मॉनिटर लिजर्ड, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

।ग्राम सेवक हंसराज की सूचना पर मौके पर पहुंचे मोनू, दोनों जीवों को सुरक्षित बाहर निकाला पादू खुर्द।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!