Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

स्कूल बंद करते समय शिक्षक को आया हार्ट अटैक: हाथरस में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, गांव में शोक की लहर

24 Sep 2026, 11:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्कूल बंद करते समय शिक्षक को आया हार्ट अटैक: हाथरस में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, गांव में शोक की लहर - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरस में मंगलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात 35 वर्षीय शिक्षक अरुण गोविंद शर्मा की बुधवार दोपहर अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मंगलपुर निवासी अरुण शर्मा (पुत्र राम निवास शर्मा) प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह मुख्य द्वार पर ताला लगा रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह बेसुध होकर गिर पड़े।

आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक मौत की वजह दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ना है।

परिवार में मचा कोहराम

सरल और मिलनसार स्वभाव के धनी अरुण शर्मा की सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं। युवा शिक्षक के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं और उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन
Ballia19 Oct

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।
Pali19 Oct

पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।

पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!