Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया डीडवाना पंचायत समिति में आयोजित जन सेवा शिविर का निरीक्षण

24 Sep 2026, 11:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया डीडवाना पंचायत समिति में आयोजित जन सेवा शिविर का निरीक्षण - डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

डीडवाना-कुचामन जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुँचाने के उद्देश्य से पंचायत समिति डीडवाना में आयोजित किए जा रहे जन सेवा शिविर का गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने निरीक्षण कर शिविर के कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के काउंटरों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने
विभिन्न कार्यों व योजनाओं के आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित विकास अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले किसी भी परिवादी को परेशान न होना पड़े। विशेष रूप से पेंशन, राजस्व, पेयजल, बिजली और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही किया जाए।

शिविर में अतिरिक्त मुख्य कार्य कारी अधिकारी ख़ुमाराम सारण सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l
Kangra25 Sep

हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l

हिमाचल प्रदेश ( जिला कांगङां )पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव विनवा नदी में ऐक शव मिला.यह सूचना स्थानीय लोंगों…

पूरी खबर पढ़ें →
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
Siddharthnagar25 Sep

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश
Siddharthnagar25 Sep

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…

पूरी खबर पढ़ें →
चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला
Siddharthnagar25 Sep

चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला

भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!