Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर का पाटोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

24 Sep 2026, 11:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर का पाटोत्सव धूमधाम से सम्पन्न - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट द्वारा श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर किला रोड़, जोधपुर के प्रांगण में आज भादवा सुदी त्रयोदशी को पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट अध्यक्ष हरीश ओझा एवं सचिव धीरेन्द्र दवे ने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे से
पं.

सत्यनारायण दवे राजवेदिया के आचार्यत्व में पं. जीवन किशोर जोशी, पं.

नरनारायण बोहरा, पं. नारायण दवे, पं.

लक्ष्मीनारायण जी दवे, पं. अनिल डैनी बोहरा, पं.

विरेन्द्र राज जोशी, पं. जितेंद्र राज जोशी, पं.

अनंत दवे ,पं. पंकज जोशी, पं.

धर्मेंद्र राज जोशी पं. विशाल राज दवे, पं.

रूपक राज दवे, पं. प्रफुल दवे, पं.

आलोक बोहरा, पं. जयेश, ओझा, पं.

भावेश ओझा, पं. राजन दवे, पं.

अश्विनी ओझा के साथ 51 विद्वान श्रीमाली ब्राह्मण पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार से मुख्य यजमान महेन्द्र बोहरा अध्यक्ष अ.भा. श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर के साथ लगभग 31 श्रद्धालुओं द्वारा 51 किलो से तेलाभिषेक किया गया।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रमेश घोष व कोषाध्यक्ष शरद ठाकुर ने बताया कि सायं 6 बजे से भव्य श्रृंगार के बाद महाआरती का आयोजन हुआ। वहीं शाम 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें पाल बालाजी मण्डली के भजन कलाकार कुलदीप दवे एवम उनकी टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसमें आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा…, चौसट जोगनी ए देवी रे मन्द्रिये…, नगर में जोगी आया…

थारे पगे घूघरिया री माल…इत्यादि से भक्तजनो को बांधे रखा। इस अवसर पर आकर्षक रोशनी एवं भव्य फूलमण्डली कर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया।

गणेशवल्लभ व्यास व ओमदत्त बोहरा ने बताया कि पाटोत्सव के शुभ अवसर पर संरक्षक जयनारायण जोशी, प्रतापचन्द त्रिवेदी, हरिश ओझा अध्यक्ष, रमेश घोष उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र कुमार दवे सचिव, शरद ठाकुर कोषाध्यक्ष, ट्रस्टीगण गणेशवल्लभ व्यास, ओमदत्त बोहरा, दिलीप बोहरा, अरुण बोहरा, प्रदीप दवे, अर्जुन ओझा, योगेश ओझा, संकेत ओझा एवं मनोनीत सदस्य रणजीत जोशी, कालीचरण ओझा, मनीष त्रिवेदी, धर्मेन्द्र बोहरा, शशी कुमार बोहरा, अनिल दवे, चन्द्रशेखर ओझा, दिनेश ओझा, रितेश दवे, जितेन्द्र जोशी, जितेन्द्र ओझा, अंकुश व्यास, सुरेश ओझा के साथ जोधपुर शहर के ब्रह्मपुरी, तापड़िया बेरा, राजबाग, महामंदिर, एयरफोर्स, फतेहसागर, सरदारपुरा, प्रतापनगर, कमला नेहरू नगर, हाउसिंग बोर्ड, मधुबन, कुड़ी भगतासनी से समाज बंधुओं के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l
Kangra25 Sep

हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l

हिमाचल प्रदेश ( जिला कांगङां )पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव विनवा नदी में ऐक शव मिला.यह सूचना स्थानीय लोंगों…

पूरी खबर पढ़ें →
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
Siddharthnagar25 Sep

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश
Siddharthnagar25 Sep

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…

पूरी खबर पढ़ें →
चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला
Siddharthnagar25 Sep

चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला

भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!