Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

नाहरगढ़ थाने में उप निरीक्षक 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

24 Sep 2026, 11:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नाहरगढ़ थाने में उप निरीक्षक 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार - JODHPUR, राजस्थान

जयपुर : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी.

की विशेष अनुसंधान इकाई द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए श्री गिरधारी लाल मीणा, उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना नाहरगढ़, आयुक्तालय जयपुर उत्तर को 10,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी.

की विशेष अनुसंधान इकाई को शिकायत प्राप्त हुई कि पुलिस थाना नाहरगढ़, पुलिस आयुक्तालय जयपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 105/2025 में परिवादी की गिरफ्तारी के समय जब्त किए गए मोबाइल फोन एवं पर्स वापस लौटाने की एवज में अनुसंधान अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। परिवादी से पूर्व में 5,000 रुपये लेने के बाद भी आरोपी द्वारा और राशि की मांग की जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के दौरान श्री गिरधारी लाल मीणा, उप निरीक्षक द्वारा 25,000 रुपये की मांग कर परिवादी का सामान वापस लौटाने के लिए 10,000 रुपये में सहमति व्यक्त की गई। इस पर उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री डॉ.

रामेश्वर सिंह के सुपरवीजन में एस.आई.यू. के श्री महावीर सिंह शेखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में श्री रघुवीर शरण, पुलिस निरीक्षक द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी गिरधारी लाल मीणा, उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना नाहरगढ़, आयुक्तालय जयपुर उत्तर को परिवादी से 10,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं श्री महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस परिमला के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।

एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। – किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में प्रकरण ( अभियोग, प्राथमिक जांच, आदि) दर्ज होने पर , ACB से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष/स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जा सकता है।

प्रस्तुत स्पष्टीकरण के ACB द्वारा विस्तृत विश्लेषण के उपरांत ही अनुसंधान में निर्णय लिया जाना ACB की कार्य प्रणाली का हिस्सा है। यह जानकारी एसीबी के डर से धोखाधड़ी आदि के शिकार होने की संभावना के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l
Kangra25 Sep

हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l

हिमाचल प्रदेश ( जिला कांगङां )पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव विनवा नदी में ऐक शव मिला.यह सूचना स्थानीय लोंगों…

पूरी खबर पढ़ें →
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
Siddharthnagar25 Sep

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश
Siddharthnagar25 Sep

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…

पूरी खबर पढ़ें →
चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला
Siddharthnagar25 Sep

चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला

भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!