महोबा – खनिज विभाग पर करोड़ों की राजस्व चोरी का आरोप, कबरई पुलिस पर ओवरलोड वाहनों से वसूली का आरोप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कबरई / महोबा।* महोबा जिले के खनिज विभाग पर करोड़ों रुपये की राजस्व चोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से सालों से राजस्व की चोरी की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस पर मौन साधे हुए हैं।
इसी के साथ कबरई थाना प्रभारी पर भी ओवरलोड और एनआर वाहनों को छोड़ने के एवज में कथित वसूली के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में समाजसेवी आकाश पाठक ने जिलाधिकारी महोबा को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का संचालन बेरोकटोक जारी है और कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि खनिज विभाग में हो रही राजस्व चोरी और थाने पर लग रहे वसूली के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अब निगाहें नए जिलाधिकारी प्रभास कुमार पर टिकी हैं कि वे इस शिकायत का संज्ञान लेकर किस स्तर पर जांच कराते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

करनाल नगर निगम के कर्मचारी को 20 हजार की रिश्वत लेते ACB की टीम ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार।उसको…
पूरी खबर पढ़ें →
टेक्नोलॉजी से मिल रहा न्याय व्यवस्था को नया विस्तार लखनऊ/उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में…
पूरी खबर पढ़ें →
शहडोल/जयसिंहनगर।* मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुआढ़ में ब्योहारी से जोबा तक प्रस्तावित दोहरी रेलवे…
पूरी खबर पढ़ें →
*मतदाता सूची दुरुस्त करने को बूथों पर जुटे बीएलओ, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चला अभियान*…
पूरी खबर पढ़ें →
गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 'ब्रेन बूस्टर द साइंस क्विज' प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, बच्चों ने दिखाए विज्ञान…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रकाशनार्थ *30 अक्टूबर 26 को निकाय कर्माचारियों का नगर आयुक्त गया के समक्ष प्रदर्शन। *3 नवम्बर 26 से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।