विद्यालय समय परिवर्तन को लेकर शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला शाखा जोधपुर की ओर से विद्यालयों के समय परिवर्तन को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश नेता शम्भूसिंह मेड़तिया व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोकसिंह सिनली के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से शिक्षा विभाग का ध्यान वर्तमान में पड़ रही तेज गर्मी एवं उमस की ओर आकर्षित किया। ज्ञापन में बताया गया कि शिविरा पंचांग 2026-27 के अनुसार 1 अक्टूबर से विद्यालयों का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रस्तावित किया गया है।
वर्तमान मौसम को देखते हुए इससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। संघ ने मांग की कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं हित को ध्यान में रखते हुए 15 अक्टूबर तक विद्यालयों का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा जाए।
इसके बाद मौसम की परिस्थितियां अनुकूल होने पर विद्यालय समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाए। इस अवसर पर संगठन के जिलामंत्री विक्रमसिंह बांवरला, हुकमसिंह राव, आनंद सिंह नरूका, कैलाश सुथार सहित पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हिमाचल प्रदेश ( जिला कांगङां )पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव विनवा नदी में ऐक शव मिला.यह सूचना स्थानीय लोंगों…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। मीना दिवस एवं मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस विभाग एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान…
पूरी खबर पढ़ें →
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…
पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…
पूरी खबर पढ़ें →
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के मोहाना नदी क्षेत्र में एक बार फिर विशालकाय जीव/जानवर दिखाई देने की सूचना सामने आई है।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।