आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण.
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खबर गाजीपुर से।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने गुरुवार, 24 सितम्बर 2026 को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला गया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम की एफएलसी (First Level Checking) की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण की पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप संपन्न हुई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वेद सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी राजीव राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें भाजपा से राजन प्रजापति, सपा से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस से रविकांत राय, बसपा से आदित्य कुशवाहा एवं जनक लाल प्रसाद तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद एवं नगेंद्र शर्मा शामिल रहे।
जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bhart News
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के नालंदा में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से लाई…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।