विकसित भारत जनसेवा अभियान फलोदी मै 26से 28गिरदावर सर्किल शिवर 22 विभाग देंगे सेवाएं

विकसित भारत-जन सेवा अभियान
26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग देंगे सेवाएं
आमजन की समस्याओं, लंबित प्रकरणों,परिवेदनाओं का होगा निस्तारण व पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा
फलौदी, 24 सितम्बर। राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग द्वारा विकसित भारत-जन सेवा अभियान के अंतर्गत 26 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश के समस्त गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का आयोजन जिले की सभी तहसीलों के गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर प्रातः 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
इन शिविरों में जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हुए विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में आमजन, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। शिविरों में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेकर आमजन की समस्याओं, लंबित प्रकरणों एवं परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण करेंगे तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
इन शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा निम्न 12 प्रकार के कार्य सम्पादित किए जाएंगे। राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, रास्ते के प्रकरणों का निस्तारण, नामांतरकरण संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, सरकारी/चारागाह/विभागीय भूमियों के अतिक्रमण प्रकरण, भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटन, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार प्रदान करना, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के प्रकरणों का निस्तारण, आबादी विस्तार हेतु राजकीय भूमि आवंटन एवं आरक्षण, सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण प्रस्ताव, जाति/मूल निवास/हैसियत प्रमाण-पत्र जारी करना तथा फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य किये जायेगें।
जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि वे 26 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाले अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर संबंधित विभाग की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







