Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

पुरदिलनगर : वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर पुरदिलनगर में सामूहिक गायन, 25 सितंबर को होगा आयोजन

25 Sep 2026, 11:24 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुरदिलनगर : वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर पुरदिलनगर में सामूहिक गायन, 25 सितंबर को होगा आयोजन - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

पुरदलनगर संवाददाता सुधांशु आर्य (पुरदिलनगर) 24 सितम्बर। 'वन्दे मातरम्' के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में देशव्यापी सामूहिक गायन कार्यक्रम 'नमामि भारतम्' का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर में शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे सामूहिक 'वन्दे मातरम्' गायन कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहिन, आचार्यगण, अभिभावक और समाज के नागरिक एक साथ 'वन्दे मातरम्' का सामूहिक गायन करेंगे।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को 'वन्दे मातरम्' की ऐतिहासिक यात्रा, राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी विरासत से परिचित कराना है। इस दौरान विद्यार्थियों को 'वन्दे मातरम्' की रचना, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका तथा राष्ट्रीय गीत के रूप में इसके महत्व की जानकारी दी जाएगी।

'एक स्वर-एक संकल्प-एक भारत' की भावना के साथ होने वाला यह आयोजन देश की विविधता में सांस्कृतिक एकात्मता और राष्ट्रीय चेतना की भावना को अभिव्यक्त करेगा। विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों और क्षेत्र के नागरिकों से रा आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!