Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

खेत में काम कर रहे अधेड़ को जहरीले सर्प ने डंसा, मौत

25 Sep 2026, 08:47 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खेत में काम कर रहे अधेड़ को जहरीले सर्प ने डंसा, मौत - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने किया मृत घोषित, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

विंढमगंज/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव निवासी 58 वर्षीय असर्फी भुइयां पुत्र केशव भुइयां की गुरुवार शाम जहरीले सर्प के डंसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, असर्फी भुइयां गुरुवार शाम खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सर्प ने डंस लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना लाल गौतम, मेदनीखाड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह सुखड़ा से अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी, मुन्ना भुइयां, कमलेश भुइयां सहित अन्य लोग अस्पताल में मौजूद रहे।
चिकित्सक की ओर से पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव हमराह आयुष्मान के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
बताया गया कि असर्फी भुइयां अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: मंडलायुक्त ने बच्चों को जैव विविधता समझने और झील संरक्षण के लिए किया प्रेरित
Moradabad25 Sep

कांठ: मंडलायुक्त ने बच्चों को जैव विविधता समझने और झील संरक्षण के लिए किया प्रेरित

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव मौढ़ा तैईया में झील पर जिला गंगा समिति मुरादाबाद के तत्वावधान में स्वच्छता…

पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l
Kangra25 Sep

हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l

हिमाचल प्रदेश ( जिला कांगङां )पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव विनवा नदी में ऐक शव मिला.यह सूचना स्थानीय लोंगों…

पूरी खबर पढ़ें →
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
Siddharthnagar25 Sep

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश
Siddharthnagar25 Sep

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…

पूरी खबर पढ़ें →
चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला
Siddharthnagar25 Sep

चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला

भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!