Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

गणेश प्रतिमा विसर्जन- अगले दो दिन तक व्यापक यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा

25 Sep 2026, 01:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

अनंत चतुर्दशी एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन की हार्दिक बधाई, शुभकामनाऐं।

नागपुर- : आज 25 सितंबर शुक्रवार को देशभर में अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है।अनंत चतुर्दशी प्रतिवर्ष भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि के दिन मनाई जाती है। आज प्रथम पूज्य गणितिय बप्पा मूर्ति विसर्जन का भी शुभ दिन है। बप्पा की मूर्ति विसर्जन के साथ ही दस दिनों चल रहा गणेशोत्सव का भी आज समापन हो जायेग। मूर्ति विसर्जन को ध्यान में रखते हुए अगले दो दिन तक नागपुर शहर में व्यापक स्तर पर सड़क यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। नागपुर शहर में भी सैकड़ो गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए जुलूस के साथ निकाला जायेगा। जुलूस के मार्गों और शहर की सड़कों पर होने वाले यातायात भीड़ को से बचने के लिए नागपुर शहर यातायात पुलिस प्रशासन ने 25 सितंबर शुक्रवार सुबह 06 बजे से लेकर 27 सितंबर शनिवार सुबह 06 तक के लिए भारी वाहनों के शहर के अंअंदर प्रवेश करने पर पाबंदी लगा रखी है। प्राप्त जानकारी अनुसार नागपुर से सावनेर होते हुए छिंदवाड़ा और भोपाल की ओर जाने वाले भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया जायेगा। इसमे मनकापुर, जरीपटका, ऑटोमोटिव चौक, खापरखेड़ा, दाहेगांव, होते हुए भेजा जायेगा। वर्धारोड और चंद्रपुर से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग- बूटखबोरी, डोंगरगांव, ऑक्सीजन बर्ड पार्क, आउटर रिंग रोड, खड़का टोल प्लाजा, गोंडखोरी, कलमेश्वर, सावनेर से होकर जायेंगे, अमरावती से आने वाले वाहनों,को गोंडखोरी, कलमेश्वर, सावनेर, की ओर भेजा जायेगा। उमरेड, भंडारा, जबलपुर से आने वाले वाहनों,को खापरखेड़ा, दाहेगांव टी पाइंट, सावनेर, की ओर भेजा जायेगा।.वर्धा चंद्रपुर अमरावती, उमरेड, भंडारा ,जबलपुर से नागपुर आने वाले वाहनों को शहर के बाहर की सड़कों पर डायवर्ट किया जायेगा। आउटर रिंग रोड मुख्य मार्ग बाईपास के रूप में नामित किया गया है।.वर्धारोड, पर अजनी चौक, संविधान चौक, लिबर्टी चौक, के भागों में भारी वाहनों का आगमन डायवर्जन के तहत रहेगा। यातायात पुलिस ने आठ प्रमुख विसर्जन केंद्रों- कोराड़ी झील, पुलिस लाइन झील, सकरदरा, सोनेगांव के लिए अलग से व्यवस्था बनाई है। इन स्थानों की ओर जाने वाले सड़कों पर आवागमन जुलूसों और यातायात संख्या के आधार पर नियंत्रित किया जायेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur25 Sep

विधान परिषद की नागपुर स्नातक सीट के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव होंगे

महाराष्ट्र विधान परिषद की नागपुर स्नातक सीट के लिए निर्वाचन आयोग ने 23 अक्टूबर की तिथि निर्धारित कर…

पूरी खबर पढ़ें →
कॅन पॅक कंपनी के 280श्रमिकों की मजदूरी में प्रतिवर्ष बीस हजार रुपये की वृद्धि हुई, जिससे श्रमिकों की खुशी दोगुनी हो गई। 18 महीने बाद श्रमिकों का संघर्ष सफल हुआ।
Chhatrapati Sambhajinagar25 Sep

कॅन पॅक कंपनी के 280श्रमिकों की मजदूरी में प्रतिवर्ष बीस हजार रुपये की वृद्धि हुई, जिससे श्रमिकों की खुशी दोगुनी हो गई। 18 महीने बाद श्रमिकों का संघर्ष सफल हुआ।

वालुज महानगर प्रतिनिधि; औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कैन पैक प्राइवेट लिमिटेड। कंपनी के एल्युमीनियम और ग्लास विभाग के…

पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र मे सुखासदृष्य परिस्थिती देख नागरिक, कामगार, सुशिक्षित बेरोजगार, जेष्ठ नागरिक,को मिले आर्थिक मदत.!
Akola25 Sep

महाराष्ट्र मे सुखासदृष्य परिस्थिती देख नागरिक, कामगार, सुशिक्षित बेरोजगार, जेष्ठ नागरिक,को मिले आर्थिक मदत.!

जिला प्रतिनिधी:-डाँ.पंजाबराव खाडे. महाराष्ट्र मे सुखासदृष्य परिस्थिती देख नागरिक, कामगार, सुशिक्षित बेरोजगार, जेष्ठ नागरिक,को मिले आर्थिक मदत.तथा स्कुल,महाविद्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
पवित्र पोर्टलअंतर्गत ३३० शिक्षण सेवकांना नियुक्ती आदेशाचे वितरण
Bhandara25 Sep

पवित्र पोर्टलअंतर्गत ३३० शिक्षण सेवकांना नियुक्ती आदेशाचे वितरण

पवित्र पोर्टलअंतर्गत ३३० शिक्षण सेवकांना नियुक्ती आदेशाचे वितरण विलास केजरकर भंडारा. भंडारा, दि. २४ : पवित्र पोर्टल शिक्षक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!