Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhalawar

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा सूमर, नम आंखों से दी भावभीनी विदाई विभिन्न मंडलों की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब रहे आकर्षण का केंद्र

25 Sep 2026, 01:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा सूमर, नम आंखों से दी भावभीनी विदाई विभिन्न मंडलों की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब रहे आकर्षण का केंद्र - JHALAWAR, राजस्थान

सूमर। कस्बे में दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ।

‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों और अटूट आस्था के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी।

इस दौरान विभिन्न गणेश मंडलों की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

इसमें धाकड़ों का मोहल्ला धरणीधर गणेश मंडल, बावड़ी मोहल्ला नवयुवक मंडल और बाड़ी का हनुमान गणेश मंडल सहित कस्बे के विभिन्न गणेश मंडलों की प्रतिमाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा में भगवान राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती के स्वरूप में सजी सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

वहीं हनुमान व्यायामशाला और मातृशक्ति अखाड़े के सदस्यों ने तलवारबाजी सहित विभिन्न साहसिक करतबों का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया। शोभायात्रा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से रवाना होकर बावड़ी मोहल्ला, नीलकंठ महादेव मंदिर और बस स्टैंड चौराहा होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची।

यात्रा मार्ग में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर गणपति का स्वागत किया। जयकारों और भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचने पर महाआरती और विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद सभी मंडलों की गणेश प्रतिमाओं को सुसज्जित वाहनों में गाजे-बाजे के साथ विसर्जन स्थल ले जाया गया।

यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान विहिप प्रखंड सहसंयोजक कालूलाल सुमन, गिरिराज नागर, नवीन योगी, ओम सुमन, सहसंयोजक संजय कटारिया, पवन प्रजापति, सुरेश सामरिया, बद्रीलाल नागर, हेमराज कटारिया, अरविंद नागर , सुरेश नागर,मनोज शर्मा, पुरुषोत्तम सुमन, मोनू मेवाड़ा, गर्वित खंगार और आनंद डोली सहित विभिन्न गणेश मंडलों के सदस्य, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhalawar25 Sep

सूमर ग्राम पंचायत में पहली बार एससी महिला के लिए आरक्षित हुई सरपंच सीट

पहली बार आरक्षण, गांव में चर्चा का दौर सूमर। ग्राम पंचायत सूमर में सरपंच पद की आरक्षण लॉटरी…

पूरी खबर पढ़ें →
सेल्यूट तिरंगा द्वारा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने की पहल, 21 से 28 अक्टूबर तक मिराज स्टेडियम नाथद्वारा में होगी STCL Season-1
Chittorgarh25 Sep

सेल्यूट तिरंगा द्वारा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने की पहल, 21 से 28 अक्टूबर तक मिराज स्टेडियम नाथद्वारा में होगी STCL Season-1

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू बेगू / उदयपुर। राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन सेल्यूट तिरंगा द्वारा गुरुवार, 24 सितंबर को उदयपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न
Pali25 Sep

70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न

70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न पाली। 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi24 Sep

विकसित भारत जनसेवा अभियान फलोदी मै 26से 28गिरदावर सर्किल शिवर 22 विभाग देंगे सेवाएं

विकसित भारत-जन सेवा अभियान 26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!