*गोकुलनगर ( बिल्हा मोड़ ) के गणेश राजा को नम आंखों से दी भावपूर्ण विदाई*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गोकुलनगर, अगले बरस जल्दी आने की कामना ।
गोकुलनगर ( बिल्हा मोड़ ) गणेश उत्सव के समापन अवसर पर गोकुलनगर में विराजमान गणेश राजा को श्रद्धालुओं ने अत्यंत भावुक माहौल में नम आंखों से विदाई दी । कई दिनों तक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन यात्रा निकाली गई । इस दौरान पूरा गोकुलनगर *“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ”* के जयकारों से गूंज उठा ।
गोकुलनगर ( बिल्हा मोड़ ) के गणेश राजा समिति के अध्यक्ष लक्की कौशिक जी ने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का पर्व है । इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह से जोड़ने का कार्य किया । उन्होंने गणेश उत्सव को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, समिति के सदस्यों, युवाओं एवं बड़े बुजुर्गों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
अंत में भक्तों ने बप्पा से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए भावपूर्ण विदाई दी । *“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ”* के जयघोष के साथ गोकुलनगर ( बिल्हा मोड़ ) का गणेश उत्सव संपन्न हुआ ।
वन्दे भारत टीवी लाइव न्यूज़ से जिला रिपोर्टर चित्रसेन
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

दुर्ग। जिले में लगातार भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर आज…
पूरी खबर पढ़ें →
रायपुर में ITMS कैमरा केबल चोरी का खुलासा! 10 से 20 सितंबर के बीच आजाद चौक में सिग्नल…
पूरी खबर पढ़ें →
रायपुर में ITMS कैमरा केबल चोरी का खुलासा! 10 से 20 सितंबर के बीच आजाद चौक में सिग्नल…
पूरी खबर पढ़ें →
रायपुर में ITMS कैमरा केबल चोरी का खुलासा! 10 से 20 सितंबर के बीच आजाद चौक में सिग्नल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेलीबांधा में चाकूबाजों पर पुलिस का शिकंजा! चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले कुणाल वैष्णव और गणेश साहू…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व का समापन शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।