गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ कल विघ्नहर्ता को देंगे विदाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सूमर। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व का समापन शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ होगा।
इस दौरान कस्बे में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे गूंजेंगे और श्रद्धालु विघ्नहर्ता भगवान गणेश को भावभीनी विदाई देंगे। कस्बे में शुक्रवार सुबह 10 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा का शुभारंभ श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से होगा। इसमें हनुमान व्यायामशाला एवं मातृशक्ति अखाड़े के सदस्य शामिल होकर हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन करेंगे।
शोभायात्रा बावड़ी मोहल्ला, नीलकंठ महादेव मंदिर और बस स्टैंड चौराहा होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचेगी। पंचमुखी हनुमान मंदिर पर शोभायात्रा के विधिवत समापन के बाद भगवान गणेश की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन स्थल ले जाया जाएगा, जहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शैलीगढ़ी धाम महादेव स्थित उजाड़ नदी में किया जाएगा। विसर्जन को लेकर कस्बे में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
आयोजन को लेकर गणेश भक्त तैयारियों में जुटे हुए हैं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सूमर। कस्बे में दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर श्रद्धा, भक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
संगमनेर शहर, अंग्रेजी संगमनेर गणेश विसर्जन थाटामाटात करण्यात आले आहे रिपोर्टर, रवी पटेल संगमनेर जिल्हा अहिल्या नगर महाराष्ट्र
पूरी खबर पढ़ें →
आबू रोड नगर पालिका अध्यक्ष भावना अग्रवाल कथा उपाध्यक्ष साधना ढाका को पूर्व ओबीसी नगर मंत्री विजय सोनी…
पूरी खबर पढ़ें →
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गोकुलनगर, अगले बरस जल्दी आने की कामना । गोकुलनगर ( बिल्हा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपहली बार आरक्षण, गांव में चर्चा का दौर सूमर। ग्राम पंचायत सूमर में सरपंच पद की आरक्षण लॉटरी…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू बेगू / उदयपुर। राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन सेल्यूट तिरंगा द्वारा गुरुवार, 24 सितंबर को उदयपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।