बुढ़मू-खलारी में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 17 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन और छह हाइड्रोसील मरीजों का सफल ऑपरेशन।।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बुढ़मू-खलारी में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 17 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन और छह हाइड्रोसील मरीजों का सफल ऑपरेशन।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
बुढ़मू/खलारी। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ एवं बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू में विशेष स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की गईं।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.तारिक अनवर के नेतृत्व एवं निर्देशन में खलारी में परिवार नियोजन के लिए विशेष शिविर लगाया गया,जबकि बुढ़मू में हाइड्रोसील से पीड़ित छह मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलारी में आयोजित विशेष शिविर में कुल 17 महिलाओं को अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन दिया गया।शिविर में डॉ. ईशानी सिंह,चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम,खलारी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा कर्मियों एवं जिला स्तरीय टीम के सदस्यों ने भाग लिया।शिविर के माध्यम से महिलाओं को परिवार नियोजन एवं गर्भनिरोधक संबंधी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
वहीं,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू में हाइड्रोसील से पीड़ित छह मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। सभी मरीजों की शल्य चिकित्सा उन्नत तकनीक के माध्यम से संपन्न की गई। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की स्थिति संतोषजनक एवं स्थिर बताई गई है। सभी मरीज चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
बुढ़मू एवं खलारी क्षेत्र में एक ही दिन परिवार नियोजन सेवाओं के साथ-साथ शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सका। स्वास्थ्य केंद्रों में इस प्रकार की सेवाओं का संचालन क्षेत्रवासियों को सुलभ,सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगरा ब्रेकिंग - थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की घटना* *आगरा ब्रेकिंग - थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News**नगर निगम पाली ने आमजन से अतिक्रमण हटाने की अपील की** पाली, 16 अक्टूबर। नगर निगम पाली द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की है। आगरा में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 12 के पास मेन रोड पर दो बाइको मे जबरदस्त टककर हुई जिसमे दोनो बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।