एकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ गोफ बनने से हड़कंप मच गया कुछ दिनों पहले भी इस जगह पर बारिश के कारण गैस का रिसाव हुआ था
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धनबाद,लोयाबाद : बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र संख्या V के बासुदेवपुर कोलियरी स्थित एकड़ा झारखंड मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर अचानक तेज आवाज के साथ गोफ बनने से हड़कंप मच गया। गोफ होने के कारण लगातार भारी मात्रा में गैस का रिसाव होने लगा है । गोफ बनने और गैस रिसाव से क्षेत्र में दहशत का माहौल है । गोफ होने से एकड़ा झारखंड मोड़, महतो बस्ती, हरिजन बस्ती, एकड़ा पुल, एकड़ा बाबू क्वार्टर की करीब 20 हजार की आबादी पर खतरा मंडराने लगा है। हालांकि गोफ खाली मैदान के बीचोंबीच बना जिस कारण जान माल की कोई छति नहीं हुई है । गोफ बनने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और गैस रिसाव देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । एटक के बासुदेवपुर कोलियरी सचिव दिनेश रवानी ने कहा कि ये सरासर बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। यहां बीसीसीएल द्वारा सात नंबर इंकलाइन चला कर कोयला निकला गया है परंतु ठीक से बालू की भराई नहीं कराई गई, जिस कारण आग एक जगह से दूसरी जगह फैल रहा है और बारिश की वजह से भारी मात्रा में गैस रिसाव हो रहा है। इससे पहले भी बारिश के दिनों में यहां दो तीन बार गोफ हो चुका है।
बीसीकेयू के संयुक्त महामंत्री मानस चटर्जी ने भी घटना पर संज्ञान लेते हुए बीसीसीएल प्रबंधन से बात की है और जल्द से जल्द गोफ भराई की मांग की है।
बीसीसीएल के पूर्व कर्मी रशीद खान ने कहा पहले अंडर माइनस चलता था चारों तरफ से उसे भर दिया गया। इसलिए जहां जमीन कमजोर मिलेगा गैस वही से निकलेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

चार दिन से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, पेड़ से लटका था कृष्णा टुडू धनबाद/राजगंज। राजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
कुजान पुल पर तेज बहाव में बहा पेट्रोल से भरा टैंकर, चालक- परिचालक बाल-बाल बचे। महरौनी– नाराहट मार्ग…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश भभुआ/कैमूर। जिला प्रशासन की ओर से…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर। जनपद में हो रही वर्षा एवं मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी, गाजीपुर के…
पूरी खबर पढ़ें →
भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30…
पूरी खबर पढ़ें →
*SIEL राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच उत्तर प्रदेश नोएडा, 2026: में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।