हाथरस में निवर्तमान डीएम को दी विदाई: नए DM सत्य प्रकाश बोले- अतुल वत्स के शुरू कराए विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस में निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स को शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट में विदाई दी गई। राजस्व और विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न और बुके भेंट कर बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान जिले के नए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल का भी अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्मृति चिह्न और बुके देकर स्वागत किया। चार दिन पहले शासन ने अतुल वत्स का विशेष सचिव राजस्व के पद पर तबादला किया था, जबकि सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। नए डीएम बोले- शुरू कराए कामों को आगे बढ़ाएंगे
विदाई समारोह में नए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने अतुल वत्स के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए उनके द्वारा शुरू कराए गए विकास और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और उन्हें पूरा कराया जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी निवर्तमान जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न और बुके भेंट किए। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास से मिलती है। हर अधिकारी और कर्मचारी अपनी क्षमता और निष्ठा के साथ योगदान देता है।
उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा समाज सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी तरीके से पूरा करने का अवसर मिलता है।पुलिस-प्रशासन समेत सभी विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
समारोह में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, वन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, वरिष्ठ लिपिक और ई-डीएम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने निवर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स को स्मृति चिह्न और बुके भेंट कर उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News**नगर निगम पाली ने आमजन से अतिक्रमण हटाने की अपील की** पाली, 16 अक्टूबर। नगर निगम पाली द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की है। आगरा में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के सेक्टर 12 के पास मेन रोड पर दो बाइको मे जबरदस्त टककर हुई जिसमे दोनो बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।