Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

हाथरस मेला से लौटते समय ईको का एक्सीडेंट: बिजली का खंभा तोड़कर पेड़ से टकराई गाड़ी, 10 घायल

26 Sep 2026, 11:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हाथरस मेला से लौटते समय ईको का एक्सीडेंट: बिजली का खंभा तोड़कर पेड़ से टकराई गाड़ी, 10 घायल - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरस में आयोजित दाऊजी मेले से लौट रहे युवकों की ईको गाड़ी शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहे से आगे श्रीराम हॉस्पिटल के पास मोड़ पर हुआ। तेज रफ्तार ईको बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे हाईटेंशन बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक पेड़ से जा टकराई।

इस हादसे में एक किशोर समेत 10 युवक घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नगला मेवा गांव के कुछ युवकों ने गुरुवार शाम हाथरस में चल रहे दाऊजी मेले में जाने का प्लान बनाया था।

इसके लिए गांव की एक ईको गाड़ी किराए पर ली गई थी। गाड़ी में 14 वर्षीय अमित उर्फ टैंटा के साथ सनी, अंशु, दीपू, सतेंद्र, रवींद्र, विष्णु और चालक कृष्णा सवार थे। इनके अलावा सहपऊ निवासी यशपाल और कुछ अन्य युवक भी थे। सभी गुरुवार शाम ईको से हाथरस मेला देखने गए थे तेज रफ्तार ईको हाईटेंशन पोल से टकराकर पेड़ से भिड़ी, 4 आगरा रेफर।

मेला देखने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे वे ईको से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहे से आगे श्रीराम हॉस्पिटल के पास पहुंची, मोड़ पर अचानक ईको बेकाबू हो गई। देखते ही देखते वाहन सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन बिजली के खंभे से जा टकराया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूट गया और इसके बाद ईको पास खड़े पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में पेड़ भी टूट गया और ईको को भी बुरी तरह नुकसान हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को टूटे हुए वाहन से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

यहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का शुरुआती इलाज किया। हादसे में ईको चालक कृष्णा, 14 वर्षीय अमित, यशपाल और करन की हालत गंभीर बताई गई। उन्हें आगे के इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!