कुकुरदीकला में मातम, जहरीले सांप के डसने से 9 वर्षीय मासूम की मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


इमानुएल भारद्वाज की रिपोर्ट
बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के कुकुर्ती कला गांव में जहरीले सांप के डसने से 9 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। मृतक छात्रा की पहचान सुधा साहू के रूप में हुई है, जो चौथी कक्षा में पढ़ती थी।
जानकारी के अनुसार, सुधा बुधवार रात अपने कमरे में सोने के लिए बिस्तर पर गई थी। इसी दौरान घर में घुसे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन तत्काल कमरे में पहुंचे और सांप की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान सांप घर में ही मिला, जिसे परिजनों ने कोबरा सांप बताया।
परिजन बिना देर किए बच्ची को उपचार के लिए मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बारिश के मौसम में सावधानी जरूरी
बारिश के मौसम में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के घरों में घुसने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में घर के आसपास साफ-सफाई रखना, झाड़ियों और कचरे को हटाना तथा रात में विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
यह दुखद घटना हमें याद दिलाती है कि मौसम चाहे जैसा भी हो, साफ-सफाई और सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहना चाहिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सेवराई। विकास के तमाम दावों के बीच गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र का ग्राम बसुका आज भी…
पूरी खबर पढ़ें →
सेवराई। विकास के तमाम दावों के बीच गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र का ग्राम बसुका आज भी…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर के पास हुआ हादसा तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsविद्युत व्यवस्था के संकट से जूझ रहा तहसील नानपारा रुपईडीहा बहराइचl लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने 3 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। मौसम विभाग की ओर से जनपद लखीमपुर-खीरी में अतिवृष्टि, तेज हवाओं एवं आकाशीय बिजली का अलर्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।