Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pratapgarh

बीमारी से सिपाही की मौत

27 Sep 2026, 10:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बीमारी से सिपाही की मौत - PRATAPGARH, उत्तर प्रदेश

इलाज के दौरान कंधई थाने में तैनात आरक्षी पिन्टू चौहान की मौत

प्रतापगढ़। कंधई थाने में तैनात आरक्षी पिन्टू चौहान की रविवार को उपचार के दौरान अहमदाबाद, गुजरात में मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस विभाग के अनुसार आरक्षी पिन्टू चौहान (32) पुत्र स्व. हरि प्रसाद चौहान मूल रूप से ग्राम खानपुर, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ के निवासी थे। उनकी भर्ती 11 जुलाई 2018 को आरक्षी पद पर हुई थी। वर्तमान में वह थाना कंधई में तैनात थे।

बताया गया कि 15 अगस्त को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर 16 अगस्त को चिकित्सकों ने उन्हें सरसुंदरलाल अस्पताल, वाराणसी (बीएचयू) रेफर कर दिया। वहां उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद 11 सितंबर को उन्हें बेहतर उपचार के लिए अहमदाबाद, गुजरात स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में भर्ती कराया गया था।

रविवार 27 सितंबर को उपचार के दौरान आरक्षी पिन्टू चौहान ने दम तोड़ दिया। उनके निधन की सूचना से परिजनों और साथी पुलिसकर्मियों में शोक व्याप्त है। पुलिस विभाग की ओर से उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया। विकास जायसवाल

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शेखावत के प्रयासों से एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल, ओपीडी-इमरजेंसी में लौटे डॉक्टर
Jodhpur27 Sep

शेखावत के प्रयासों से एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल, ओपीडी-इमरजेंसी में लौटे डॉक्टर

जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों से एम्स जोधपुर में चल रही…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur27 Sep

धौला में विराट संत व गौरक्षक सम्मेलन सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग*

धौला में विराट संत व गौरक्षक सम्मेलन सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग* जयपुर।धौला कस्बे…

पूरी खबर पढ़ें →
राबर्ट्सगंज वार्ड नंबर-5 से मेहुड़ी से पिथा वार्ड सहिजन संपर्क मार्ग कीचड़युक्त सड़क से नाराज़ जनता को लेकर प्रदर्शन, नगर पालिका या विधायक निधि से जल्द सड़क निर्माण की मांग-
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु सोयाबीन ऑयल, पनीर एवं आटे के नमूने लिए
Ratlam27 Sep

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु सोयाबीन ऑयल, पनीर एवं आटे के नमूने लिए

जावरा(रतलाम)खाद्य सुरक्षा प्रशासन रतलाम द्वारा पिपलोदा रोड जावरा रतलाम स्थित पदमना रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम नाहल में सामुदायिक शौचालय पर लगा ताला, सामने और बराबर में पाथे जा रहे उपले
Ghaziabad27 Sep

ग्राम नाहल में सामुदायिक शौचालय पर लगा ताला, सामने और बराबर में पाथे जा रहे उपले

ग्राम नाहल में सामुदायिक शौचालय पर लगा ताला, सामने और बराबर में पाथे जा रहे उपले गाजियाबाद। विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!