Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में बारिश के बीच उपजिलाधिकारी ने किए निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

27 Sep 2026, 11:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में बारिश के बीच उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में लगातार हो रही बारिश के बीच उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ, गौशाला रायपुर खुर्द उर्फ स्योहारा व गौशाला सादकपुर मलूकपुर उर्फ खिचड़ी, बाढ़ प्रभावित खादर क्षेत्र के गांव दरियापुर तथा बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा क्षति का समय से आंकलन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

IMG 20260927 WA00182
कांठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण करतीं उपजिलाधिकारी।

कांठ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी मिलने पर साफ-सफाई कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी द्वारा दिए गए। ओपीडी में मरीजों की स्थिति, चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा दवाओं का स्टॉक सही मिला। पेयजल स्थलों और शोचालयों में गंदगी मिली, जबकि मरीजों के बैठने की व्यवस्था पर्याप्त पाई गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह को कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए।

IMG 20260927 WA00572
गौशाला में निरीक्षण करतीं उपजिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।

वहीं कांठ के गांव रायपुर खुर्द उर्फ स्योहारा की गौशाला में निरीक्षण के दौरान 169 गोवंश संरक्षित मिले, जिनमें कोई गोवंश बीमार नहीं था। यहां छह गोपालक कार्यरत मिले। गोवंश को हरा चारा, भूसा व चौकर दिया जा रहा था। गौशाला में 15 बोरी चौकर, सात बोरी दाना और 105 कुंतल भूसा उपलब्ध मिला। साफ पानी, मिनरल पैकेट, नमक व चूना भी पर्याप्त मात्रा में मिला। बारिश का पानी जमा न हो, इसके लिए ईंट बिछी मिली। इसके आलावा यहां बारिश से फसल क्षति का भी जायजा लिया गया। उपजिलाधिकारी ने लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति होने पर नियमानुसार अनुदान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

IMG 20260927 WA00202
कांठ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रामगंगा नदी का जलस्तर देखतीं उपजिलाधिकारी।

इसके आलावा कांठ के गांव दरियापुर में बाढ़ प्रभावित खादर क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ की स्थिति सामान्य व नियंत्रण में मिली। इस दौरान ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुरादाबाद ममता मालवीय भी मौजूद रहीं।

IMG 20260927 WA00332
गौशाला में व्यवस्थाएं देखतीं उपजिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।

इधर गांव सादकपुर मलूकपुर उर्फ खिचड़ी स्थित गौशाला में भी गोवंश की स्थिति सामान्य मिली। चारा, साफ पानी, मिनरल पैकेट, नमक व चूना उपलब्ध पाया गया तथा जलभराव रोकने के लिए ईंट बिछी मिली। हालांकि टीन शेड क्षतिग्रस्त मिला। इसके जीर्णोद्धार के लिए नए टीन शेड लगवाने के निर्देश ग्राम प्रधान व सचिव को दिए गए।

IMG 20260927 WA00592
बारिश में आंशिक रूप से हुई क्षतिग्रस्त का मौके पर स्वयं स्थलीय निरीक्षण करतीं उपजिलाधिकारी।

वहीं कांठ के बेगमपुर में ग्रामीण शंकर के कच्चे मकान की छत बारिश में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मिली। अहमदपुर निंगू नंगला में महिपाल सिंह के पक्के मकान की पीछे की दीवार गिर गई, जिससे दो दुधारू पशुओं को मामूली चोट लगी, जिनका उपचार कराया जा रहा है। पड़ोसी की दीवार भी गिरने की स्थिति में मिलने पर सावधानी बरतने और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधने के निर्देश दिए गए। दोनों मामलों में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। क्षति का आंकलन कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए संबंधित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश उपजिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार साक्षी यादव सहित लेखपाल और राजस्व टीम भी मौजूद रही।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रातानाडा गणेश मंदिर के पास अरोड़ा नमकीन पर विवाद, ग्राहक ने लगाया पैसे न लौटाने और दबंगई का आरोप
Jodhpur27 Sep

रातानाडा गणेश मंदिर के पास अरोड़ा नमकीन पर विवाद, ग्राहक ने लगाया पैसे न लौटाने और दबंगई का आरोप

जोधपुर : रातानाडा गणेशपुरा क्षेत्र के गणेश मंदिर अरोड़ा नमकीन शॉप पर मिठाई और कचौरी को लेकर ग्राहक…

पूरी खबर पढ़ें →
शेखावत के प्रयासों से एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल, ओपीडी-इमरजेंसी में लौटे डॉक्टर
Jodhpur27 Sep

शेखावत के प्रयासों से एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल, ओपीडी-इमरजेंसी में लौटे डॉक्टर

जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों से एम्स जोधपुर में चल रही…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur27 Sep

धौला में विराट संत व गौरक्षक सम्मेलन सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग*

धौला में विराट संत व गौरक्षक सम्मेलन सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग* जयपुर।धौला कस्बे…

पूरी खबर पढ़ें →
राबर्ट्सगंज वार्ड नंबर-5 से मेहुड़ी से पिथा वार्ड सहिजन संपर्क मार्ग कीचड़युक्त सड़क से नाराज़ जनता को लेकर प्रदर्शन, नगर पालिका या विधायक निधि से जल्द सड़क निर्माण की मांग-
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु सोयाबीन ऑयल, पनीर एवं आटे के नमूने लिए
Ratlam27 Sep

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु सोयाबीन ऑयल, पनीर एवं आटे के नमूने लिए

जावरा(रतलाम)खाद्य सुरक्षा प्रशासन रतलाम द्वारा पिपलोदा रोड जावरा रतलाम स्थित पदमना रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!