Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

पार्षद निरुपमा के समर्थन में पहुंचे धनबाद नगर निगम के दर्जनों पार्षदों की बैठक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

27 Sep 2026, 11:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पार्षद निरुपमा के समर्थन में पहुंचे धनबाद नगर निगम के दर्जनों पार्षदों की बैठक, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - धनबाद, झारखंड

कतरास। कतरास थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार की शिकायत को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच रविवार को वार्ड नंबर-5 की पार्षद निरुपमा देवी के लकड़का स्थित आवासीय कार्यालय में दर्जनों पार्षदों की बैठक हुई। बैठक में मामले को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता वार्ड नंबर-4 के पार्षद राममूर्ति सिंह एवं छोटू सिंह ने की, जबकि संचालन वार्ड नंबर-2 के पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी ने किया। बैठक में पार्षदों ने अवैध कोयला कारोबार की शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

पार्षदों के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को अवैध कोयला कारोबार की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को मामले की शिकायत की गई थी। बैठक में मांग की गई कि शिकायत में बताए गए तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

बैठक में वार्ड नंबर-5 की पार्षद निरुपमा देवी के साथ कतरास थाना प्रभारी द्वारा कथित दुर्व्यवहार किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। पार्षदों ने वरीय पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही निरुपमा देवी को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
बैठक में उपस्थित पार्षदों ने कहा कि मामले को लेकर 30 सितंबर 2026 को कतरास क्लब, सिजुआ में होने वाली बैठक में आगे की कार्रवाई पर सामूहिक रूप से निर्णय लिया जाएगा।
पार्षदों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों की शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराना है। मौके पर मौजूद पार्षदों में सोनाली कुमारी –35, कल्पना महतो – 6, काजल कुमारी – 40,अनु रंजन कुमार सिंह – 41,देवाशीष पासवान – 10 , मो. अलीम अंसारी – 48. अजीत महतो – 52,गणेश महतो – 53, चंदन महतो – 39,तारामुनी देवी – 47,. मो. शहाबुद्दीन – 2,,गुड़िया देवी – 37. प्रिया रंजन – 25, उर्मिला – 21, मो. नीम – 14, गौरी देवी, सुनैना पासवान – 9, करमी देवी – 13, मो. अल्ताफ आलम – 43, शैलेंद्र कुमार सिंह – 37,योगेंद्र सिंह, रामेश्वर तुरी – 8, पिंकू चंद्रवंशी – 45 आदि लोग मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रातानाडा गणेश मंदिर के पास अरोड़ा नमकीन पर विवाद, ग्राहक ने लगाया पैसे न लौटाने और दबंगई का आरोप
Jodhpur27 Sep

रातानाडा गणेश मंदिर के पास अरोड़ा नमकीन पर विवाद, ग्राहक ने लगाया पैसे न लौटाने और दबंगई का आरोप

जोधपुर : रातानाडा गणेशपुरा क्षेत्र के गणेश मंदिर अरोड़ा नमकीन शॉप पर मिठाई और कचौरी को लेकर ग्राहक…

पूरी खबर पढ़ें →
शेखावत के प्रयासों से एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल, ओपीडी-इमरजेंसी में लौटे डॉक्टर
Jodhpur27 Sep

शेखावत के प्रयासों से एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल, ओपीडी-इमरजेंसी में लौटे डॉक्टर

जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों से एम्स जोधपुर में चल रही…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur27 Sep

धौला में विराट संत व गौरक्षक सम्मेलन सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग*

धौला में विराट संत व गौरक्षक सम्मेलन सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग* जयपुर।धौला कस्बे…

पूरी खबर पढ़ें →
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु सोयाबीन ऑयल, पनीर एवं आटे के नमूने लिए
Ratlam27 Sep

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु सोयाबीन ऑयल, पनीर एवं आटे के नमूने लिए

जावरा(रतलाम)खाद्य सुरक्षा प्रशासन रतलाम द्वारा पिपलोदा रोड जावरा रतलाम स्थित पदमना रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!