Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Barmer

गडरारोड में बाड़मेर-मुनाबाव सवारी ट्रेन के आगे आया युवक, हादसे में शरीर के दो हिस्से हुए

28 Sep 2026, 01:33 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गडरारोड में बाड़मेर-मुनाबाव सवारी ट्रेन के आगे आया युवक, हादसे में शरीर के दो हिस्से हुए - BARMER, राजस्थान

बाड़मेर : गडरारोड रोड़ बाड़मेर-मुनाबाव रेल मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनाराम (22) पुत्र जुगताराम गवारिया, निवासी गडरारोड के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बाड़मेर-मुनाबाव सवारी ट्रेन गडरारोड क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसा इतना गंभीर था कि युवक के शरीर के दो हिस्से हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन के लोको पायलट एवं सुरक्षा कर्मियों ने मौके का जायजा लिया और घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी।

सूचना मिलने पर गडरारोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय गडरारोड पहुंचाया। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मामला आत्महत्या का है या हादसे के का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नया सानवाड़ा गांव में ईश्वर सिंह दहिया को मिला गांव के लोगों का जनसमर्थन भारी मात्रा में
Sirohi28 Sep

नया सानवाड़ा गांव में ईश्वर सिंह दहिया को मिला गांव के लोगों का जनसमर्थन भारी मात्रा में

नया सानवाड़ा - नया सानवाड़ा गांव में सरपंच चुनाव में ईशवर सिंह दहिया को मिल रहा है भारी…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के किसानों के लिए जरूरी सूचना.. बारिश-चक्रवात से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, मिलेगा फसल बीमा का लाभ
Siddharthnagar28 Sep

सिद्धार्थनगर के किसानों के लिए जरूरी सूचना.. बारिश-चक्रवात से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, मिलेगा फसल बीमा का लाभ

सिद्धार्थनगर जिले में 24 से 26 सितंबर 2026 के बीच हुई अचानक बारिश, तेज आंधी और चक्रवाती मौसम…

पूरी खबर पढ़ें →
ऑपरेशन कवच के तहत मोहाना पुलिस ने सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के साथ की बैठक
Siddharthnagar28 Sep

ऑपरेशन कवच के तहत मोहाना पुलिस ने सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के साथ की बैठक

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मोहाना पुलिस ने ऑपरेशन कवच के तहत…

पूरी खबर पढ़ें →
विश्व पर्यटन दिवस पर सिद्धार्थनगर में गोष्ठी, पर्यटन विकास और विरासत संरक्षण पर हुआ मंथन
Siddharthnagar28 Sep

विश्व पर्यटन दिवस पर सिद्धार्थनगर में गोष्ठी, पर्यटन विकास और विरासत संरक्षण पर हुआ मंथन

सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर में 'सेवा संकल्प' अभियान के तहत "सिद्धार्थनगर में पर्यटनः…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!