ग्रामीणों ने चुनाव से किया बहिष्कार

जिला पंचायत सदस्य वार्ड तीन मेहगांव के उपचुनाव का आज मतदान का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण, मतदाताओं ने कहा सड़क नहीं तो वोट नहीं…. उपचुनाव में दोनों प्रत्याशियों को कोई वोट नहीं देंगे का फैसला किया,पूर्व सरपंच वर्षा बाई झलकन सिंह बैरागी बोले-अभी तक तीन लोगों की जा चुकी है जान
रायसेन। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत महू पथरई एवं सुंड सालेरा के करीब ढाई हजार से ज्यादा ग्रामीण मतदाताओं द्वारा जिला पंचायत सदस्य वार्ड तीन मेहगांव में उनतीस सितंबर को उप चुनाव के लिए सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान का समय रहेगा। इस वार्ड में सिर्फ दो उम्मीदवार श्रीमती पूजा राकेश चौकसे चुनाव चिन्ह दो पत्ती और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी लक्ष्मण सिंह लोधी भदोरिया के बीच कांटे का मुकाबला होना तय है। इस वार्ड में बीस ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। वहीं
पूर्व सरपंच वर्षा बाई झलकन सिंह बैरागी ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से सड़क की बदहाली का दंश झेल रहे हैं। जर्जर गड्ढों भरी सड़क के कारण हादसों में अभी तक तीन लोगों की जाने जा चुकी हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन ग्रामीण पीएम सड़क परियोजना के जिम्मेदार अधिकारी सड़क निर्माण को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे है। ग्रामीणों ने कई बार अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी।लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते ग्रामीणों ने उनतीस सितंबर को होने जा रहे जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर तीन मेहगांव के उपचुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
ग्रामीण खलीलुल्लाह , पप्पू ठाकुर सौदान सिंह सालेरा निवासी राजेश बघेल, हेमराज बैरागी, जनपद सदस्य दीवान सिंह बैरागी रामकिशन लोधी का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। वर्ष 2023 में सड़क स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण नहीं होना समझ से परे है। अब दोनों पंचायतों के मतदाताओं ने एकजुट होकर इस उप चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क निर्माण को लेकर जब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
बहरहाल अब सवाल यह है कि 2500 से अधिक मतदाताओं के चुनाव बहिष्कार के फैसले के बाद जिला प्रशासन सड़क निर्माण को लेकर क्या कदम उठाता है और वर्षों से बदहाल सड़क से जूझ रहे करीब 60 गांवों के लोगों को आखिर कब राहत मिलती है।
न्यूज़ रिपोर्टर राजेश रघुवंशी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







