Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

इंदौर में 92 लाख रुपये की अवैध गर्भपात किट बरामद; नवरात्रि से पूर्व बड़ी कार्रवाई पर उषा ठाकुर ने जताई चिंता

28 Sep 2026, 10:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
इंदौर में 92 लाख रुपये की अवैध गर्भपात किट बरामद; नवरात्रि से पूर्व बड़ी कार्रवाई पर उषा ठाकुर ने जताई चिंता - इन्दौर, मध्य प्रदेश

🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS

इंदौर/ नवरात्र से पहले औषधि विभाग की कार्रवाई में इंदौर में 19 हजार से अधिक अवैध गर्भपात किट जब्त किए जाने का मामला सामने आया है। जब्त सामग्री की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी के बाद पूरे मामले ने अवैध दवा कारोबार और सप्लाई नेटवर्क को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसको लेकर बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने बड़े आरोप लगाए हैं।
विधायक उषा ठाकुर ने उठाए सवाल
मामले को लेकर विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि बिना चिकित्सकीय पर्चे के बिक्री नहीं होने वाली प्रतिबंधित दवाओं का इतना बड़ा भंडार आखिर किसके इशारे पर जमा किया गया, इसकी जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि मामला केवल दवाओं की कालाबाजारी तक सीमित नहीं माना जाना चाहिए, बल्कि इसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जानी चाहिए। उषा ठाकुर ने कहा कि इस मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए समयबद्ध और तथ्यात्मक जांच जरूरी है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से दवाओं की खरीद, भंडारण और सप्लाई से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करने की मांग की है।
पुरे सप्लाई नेटवर्क की भी जांच मांग की है।
विधायक ने मांग की है कि अवैध गर्भपात किट की इतनी बड़ी खेप कहाँ से आई है? और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन कौन लोग सक्रिया थे इन सभी बिन्दुओ की जांच की जाये। उन्होंने मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग भी की है। अब जांच एजेंसीयो की कार्यवाही और सामने आने वाले तथ्यो से यह स्पष्ट होगा कि इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएँ किस माध्यम से इंदौर पहुँची और इस पूरे मामले में कोन कोन लोग शामिल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एमपी भाजपा की कमान संभालते ही एक्शन में विप्लब देब: भोपाल पहुंच वरिष्ठ नेताओं से करेंगे खास चर्चा
Indore28 Sep

एमपी भाजपा की कमान संभालते ही एक्शन में विप्लब देब: भोपाल पहुंच वरिष्ठ नेताओं से करेंगे खास चर्चा

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS भोपाल/ मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UPSSSC द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1375 ग्रामपंचायत अधिकारीयों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
Mahrajganj28 Sep

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UPSSSC द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1375 ग्रामपंचायत अधिकारीयों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

लखनऊ/उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन…

पूरी खबर पढ़ें →
स्वागत समारोह
Pratapgarh28 Sep

स्वागत समारोह

ब्रेकिंग न्यूज कल चिलबिला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का होगा स्वागत प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के…

पूरी खबर पढ़ें →
मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे गोविंदा, की विशेष पूजा-अर्चना करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहे, पुजारी ने विधि-विधान से कराई पूजा
Agar-Malwa28 Sep

मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे गोविंदा, की विशेष पूजा-अर्चना करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहे, पुजारी ने विधि-विधान से कराई पूजा

नलखेड़ा। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!