प्रगति छात्रवृत्ति ने शानू की पढ़ाई को दिया संबल, सपनों को मिली नई उड़ान सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्रवृत्ति से आर्थिक चुनौतियां हुईं कम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगर-मालवा, 28 सितंबर। आर्थिक परिस्थितियां पढ़ाई के रास्ते में बाधा न बनें, तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। आगर-मालवा के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा शानू भेरिया की कहानी इसका उदाहरण है। मध्यप्रदेश के भानपुरा के सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली शानू का चयन केंद्र सरकार की प्रगति छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है।
योजना के तहत शानू को प्रतिवर्ष 50 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिल रही है। इस आर्थिक सहायता से उन्हें शिक्षा से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिल रही है। साथ ही वे अपने कौशल को निखारने और नई क्षमताएं विकसित करने पर भी ध्यान दे पा रही हैं।
छात्रवृत्ति से आर्थिक चुनौतियां कम होने के साथ शानू को अपनी पढ़ाई जारी रखने और भविष्य के सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास मिला है। वर्तमान में वे सिविल इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रही हैं।
प्रगति छात्रवृत्ति योजना तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं के लिए आर्थिक सहयोग का माध्यम बनकर उन्हें शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

- आज *शरद पूर्णिमा* के दिन *भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में गोपियों के साथ महारास* किया था। इसलिए…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटनी आगमन पर पीर बाबा बायपास के पास जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
मुंगेर में JDU की अहम बैठक! 2 नवंबर के फरक्का जलसंधि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गार्डन बाजार…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को…
पूरी खबर पढ़ें →
दिगौड़ा थाना क्षेत्र में हुआ सनसनीखेज हत्याकांड: फायरिंग कर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को किया पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदेभारत लाइव टीवी न्यूज के लिए शहडोल से जिला ब्यूरो शुभम् सिंह बिसेन की रिपोर्ट शहडोल, आज के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।