दो प्रशिक्षु (प्रोबेशनर) आरएएस अधिकारियों ने संभाला कार्यभार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, जिले में राज्य सरकार के आदेशानुसार और प्रशासनिक प्रशिक्षण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिला मुख्यालय पर दो नवनियुक्त प्रशिक्षु (प्रोबेशनर) आरएएस अधिकारियों निकिता राठौड़ व सरोज चोयल ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। आरएएस सेवा में चयन के बाद फील्ड ट्रेनिंग के हिस्से के रूप में दोनों अधिकारियों को जिला प्रशासन में सहायक कलक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात दोनों प्रशिक्षु अधिकारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार से शिष्टाचार भेंट की। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने दोनों युवा अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और डीडवाना-कुचामन जिले की भौगोलिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दोनों अधिकारियों को डीडवाना के विभिन्न प्रशासनिक विभागों, उपखंड कार्यालयों और विकास योजनाओं की जमीनी कार्यप्रणाली को समझने के लिए संबद्ध किया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सवाई माधोपुर पुलिस लाइन खेल मैदान पर शनिवार को पुलिस प्रशासन और जिला पत्रकार विकास समिति के बीच…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में रबी सीजन में किसानों को उचित दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने और…
पूरी खबर पढ़ें →
They are openly engaging in such despicable acts—perhaps they have the license to do so. The entire nation…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस जागरूकता कार्यक्रम :- माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर के निर्देशानुसार श्री विक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
हौसले की मिसाल बनीं डीयू और जेएनयू की छात्राएं, अधिकारों की लड़ाई में डर और अपमान के आगे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।