Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

राहतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पति गोलू राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग

28 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राहतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पति गोलू राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *राहतगढ़ नगर में नगर पालिका अध्यक्ष के पति गोलू राय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सागर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पदाधिकारियों ने गौरव कुशवाहा द्वारा दिए गए आवेदन पर त्वरित जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने के साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की।

आवेदन में गौरव कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि नगर में नगर पालिका अध्यक्ष के पति गोलू राय के जन्मदिन से संबंधित फ्लेक्स हटाए जाने के बाद उन्हें मोबाइल फोन पर कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई। आवेदन के अनुसार, उन्हें हरिजन एक्ट में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

गौरव कुशवाहा ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद कुछ लोग उनके इशारे पर उनकी दुकान एवं घर में जबरन घुसे और तलाशी ली। आरोप है कि इस दौरान उनके माता-पिता एवं बहन के साथ भी अभद्रता की गई तथा उन्हें धमकाया गया।

घटना को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी आवेदन के साथ पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ganganagar19 Oct

सरपंची के चक्कर में भूले अपना दायित्व,नशा मुक्त समाज बनाने का दावा करने वाले भूले अपना कर्तव्य।

श्री गंगानगर जिले के ग्राम पंचायत पक्की में चुनाव का दौर धीरे धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रहा है।और…

पूरी खबर पढ़ें →
भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष बने चौधरी ऋषिपाल सिंह
Moradabad18 Oct

भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष बने चौधरी ऋषिपाल सिंह

तहसील कांठ क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितता पर जिला पंचायत सीधी का शिकंजा, 9 जिम्मेदारों को नोटिस अहिरनटोला पंचायत में फर्जी मूल्यांकन व भुगतान के आरोपों की जांच; करीब ₹15.46 लाख की राशि से
error: Content is protected !!