Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

सुआपुर में ऑनलाइन मस्टर रोल पर सवाल, 81 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज होने का आरोप

28 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सुआपुर में ऑनलाइन मस्टर रोल पर सवाल, 81 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज होने का आरोप - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

करंडा (गाजीपुर)। विकासखंड करंडा की ग्राम पंचायत सुआपुर में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) योजना के तहत कराए जा रहे दो कार्यों में ऑनलाइन मस्टर रोल में दर्ज मजदूरों की उपस्थिति को लेकर शिकायत सामने आई है।

शिकायतकर्ता एके कुमार ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से शिकायत कर मामले की स्थलीय जांच कराने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत सुआपुर में छट्ठू के मशीन से मीरा के खेत तक कच्ची नाली की खोदाई तथा उपेंद्र के खेत से विकास के घर के सामने तक बंधा निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।

आरोप है कि दोनों कार्यों के ऑनलाइन मस्टर रोल में कुल 81 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज है, जबकि मौके पर इसके मुकाबले काफी कम मजदूर कार्य करते दिखाई देते हैं। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि दोनों कार्यस्थलों की स्थलीय जांच पुलिस बल की मौजूदगी में उसकी उपस्थिति में कराई जाए।

साथ ही ऑनलाइन मस्टर रोल में दर्ज सभी 81 मजदूरों को मौके पर बुलाकर उनके आधार कार्ड और जॉब कार्ड के माध्यम से पहचान का सत्यापन कराया जाए, ताकि दर्ज उपस्थिति और वास्तविक श्रमिकों की स्थिति स्पष्ट हो सके। मामले में प्रभारी खंड विकास अधिकारी अब्बास नकवी ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नोट: मजदूरों की फर्जी उपस्थिति अथवा अनियमितता का आरोप अभी शिकायत के स्तर पर है। इसकी पुष्टि स्थलीय जांच और संबंधित अभिलेखों के सत्यापन के बाद ही हो सकेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…

पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Siddharthnagar19 Oct

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल

सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार !
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार !

सिद्धार्थनगर में मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः घर से नाराज होकर मुंबई जा रही थीं दो सगी बहनें, मिशन शक्ति टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति टीम की तत्परता से घर से नाराज होकर जा रही दो सगी बहनों को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!