Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

23 वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

28 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

टाइगर क्लब ने कि समीक्षा बैठक
आज दिनांक 27-09-2025 रविवार को देर शाम क्लब संरक्षक राजेश लखेरा के निवास स्थान पर हुई क्लब प्रधान राकेश यादव, संरक्षक गजेंद्र यादव नम्बरदार ,संरक्षक जय प्रकाश अग्रवाल , सचिव नरेंद्र बंसी, उप प्रधान राजेश सैनी की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 23 वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

सबसे पहले कार्यक्रम सह संयोजक प्रमोद सैनी एवं मनीष गोगिया ने अजय सैनी, विजय सैनी एवं लालू भार्गव को माता रानी का पटका पहनाकर टाइगर क्लब परिवार का सदस्य बनने पर सम्मान किया। महोत्सव पुरोहित श्री नारायण शास्त्री जी ने बताया कि 23 विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव के मुख्य यजमान सचिन शर्मा के पिता सुरेंद्र शर्मा एवं उनकी माता मिथलेश शर्मा, कलश यात्रा के यजमान पवन यादव और उनकी धर्म पत्नी मुकेश यादव रहेंगे
क्लब कोषाध्यक्ष मनोज सिंहल, मुख्य सलाहकार नवीन वशिष्ठ एवं विजय यादव गरु जी ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव की सभी तैयारियों सम्पूर्णता की ओर बढ़ रही हैं।

कलश यात्रा प्रमुख टीटू सोनी, सचिव नरेंद्र बंशी ने बताया कि 11 अक्टूबर को 501 कलशों एवं 251 ध्वजाओं से सजी विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी यह कलश यात्रा माँ चामुण्डा देवी मंदिर प्रांगण से आजाद चौक, मानक चौक, पुल बाजार होते हुए पूजास्थल पुरानी कचहरी तक पहुंचेगी। जिसमें 501 महिलाएं भव्य पवित्र गंगा जल से भरा स्टील का कलश उठाकर कलश यात्रा में सामिल होंगी।

क्लब के वरिष्ठ उप प्रधान राजेश सैनी, प्रचार मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि महोत्सव के लिए महामाई मातारानी शेरावाली, कार्तिके, गणेश जी, माँ सरस्वती, की मुर्तियों का निर्माण पाँच तरह की मिट्ट‌ीयों को मिलाकर बंगाल के कारिगरों द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव पंडाल प्रमुख प्रवीण यादव, विश्वास एडवोकेट , ललित सैनी ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव में बौद्ध टेंपल थीम पर तैयार होने वाला 50 फुट चौडा व 30 फीट ऊंचा महामाई का भव्य दरबार मुख्य आकर्षण होगा।

सह कोषाध्यक्ष कैलाश चंद नंबरदार ने बताया कि कलश यात्रा में बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा सुन्दर-२ भव्य झांकियां निकाली जाएगी तथा महोत्सव में विशेष प्रकार की लाईटिंग व्यवस्था विशेष आकृषण का केन्द्र रहेंगी। महोत्सव प्रचार मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि मां भगवती महामाई का भव्य श्रृंगार संगम फ्लावर्स द्वारा फूलमालाओं से और बंगाल के कलाकारों द्वारा होगा ।

दरबार संयोजक टिंकू जैन ने बताया कि 20 सितंबर को मां चामुण्डा देवी निमंत्रण एवं आमंत्रित मोटरसाइकिल झंडा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें टाइगर क्लब परिवार के सदस्यों के साथ साथ शहर की सभी सामाजिक धार्मिक संस्थाएं और गणमान्य माता रानी के भक्तज शामिल होंगे। इस अवसर पर टाइगर क्लब के प्रधान राकेश यादव, संरक्षक राजेश लखेरा,संरक्षक गजेंद्र लंबरदार,सचिव नरेंद्र बंसी, उप प्रधान राजेश सैनी,कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश अग्रवाल,
कार्यक्रम सह संयोजक मनीष गोगिया, सह संयोजक प्रमोद सैनी,कोषाध्यक्ष मनोज सिंघल, सह कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष, एवं कलश यात्रा प्रमुख टीटू सोनी, मुख्य सलाहकार नवीन वशिष्ठ एवं विजय यादव गुरु जी,पंडाल प्रमुख प्रवीण यादव, विश्वास एडवोकेट,ललित सैनी,प्रचार मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा,विजय कुमार सैनी, अजय सैनी, समशेर सिंह,लालू भार्गव आदि सदस्य उपस्थित थे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला महेंद्रगढ़-नारनौल कार्यकारिणी का बढ़ा कुनबा*
Mahendragarh28 Sep

*राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला महेंद्रगढ़-नारनौल कार्यकारिणी का बढ़ा कुनबा*

*राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला महेंद्रगढ़-नारनौल कार्यकारिणी का बढ़ा कुनबा* *6 नए पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी, समाज को…

पूरी खबर पढ़ें →
विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियां, आग बुझाने के तरीकों के प्रति किया जागरूक स
Nuh28 Sep

विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियां, आग बुझाने के तरीकों के प्रति किया जागरूक स

विद्यार्थियों को बताए आग पर काबू पाने के तरीके। तावडू।नगर के ग्रीन डेल्ज पब्लिक स्कूल में सोमवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहम्मदपुर अहिर में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में 225 आवेदनों पर हुई सुनवाई, 139 पात्रं लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ।
Nuh28 Sep

मोहम्मदपुर अहिर में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में 225 आवेदनों पर हुई सुनवाई, 139 पात्रं लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ।

मोहम्मदपुर अहीर में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में 225 आवेदनों पर हुई सुनवाई, 139 पात्र लाभार्थियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!