Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Korea

*आइए, किसी चेहरे की मुस्कान का हिस्सा बनें’1 अक्टूबर को रामानुज मिनी स्टेडियम में विशेष आयोजन*

29 Sep 2026, 05:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*आइए, किसी चेहरे की मुस्कान का हिस्सा बनें’1 अक्टूबर को रामानुज मिनी स्टेडियम में विशेष आयोजन* - कोरिया, छत्तीसगढ़

’घर में रखी चीजें, किसी के काम आएगी’

’सेवा दान महा अभियान से जुड़ने जिलेवासियों में बढ़ रहा उत्साह’

’कपड़े, किताबें और खेल सामग्री दान करने करा रहे पंजीयन’

’कोरिया, 29 सितंबर 2026/’ घर में रखी वह किताब, जिसे अब कोई नहीं पढ़ता.. वह खिलौना, जिससे बच्चे बड़े हो चुके हैं.. वह कपड़ा, जो अब अलमारी में उपयोग में नहीं आता… हो सकता है कि यही छोटी-सी चीज किसी जरूरतमंद बच्चे या परिवार के लिए बड़ी उपयोगिता और खुशी का कारण बन जाए। इसी भावना को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से कोरिया जिले में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'सेवा दान महाअभियान' चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत जिले में नागरिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और समाज प्रमुखों की सहभागिता देखने को मिल रही है। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी दान सामग्री जमा कराकर अभियान में सहभागिता की है। नागरिक क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन कर अपनी ओर से दान की जाने वाली सामग्री की जानकारी भी दर्ज करा सकते हैं।

’दान के लिए जरूरी नहीं कि वस्तु नई होए उपयोगी होना जरूरी है’

कलेक्टर श्रीमती यादव का कहना है कि सेवा दान महाअभियान के तहत घरों में उपलब्ध ऐसी उपयोगी वस्तुएं दान की जा सकती हैंए जिनका वर्तमान में परिवार में उपयोग नहीं हो रहा है। इनमें बच्चों के खिलौने, शैक्षणिक एवं खेल सामग्री, कहानी की किताबें, स्कूल की पाठ्यपुस्तक, कॉपियां और अच्छी स्थिति के कपड़े शामिल हैं। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के उपयोग के साफ.सुथरे कपड़े भी दान किए जा सकते हैं।

’अभियान का संदेश सरल है’
सेवा के लिए बड़ी चीज देना जरूरी नहीं, मन से दी गई छोटी.सी उपयोगी वस्तु भी किसी के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

’30 सितंबर को जिला कार्यालय में जमा कर सकते हैं सामग्री’
जिलेवासी 30 सितंबर 2026 को जिला कार्यालय, बैकुण्ठपुर में अपनी दान सामग्री जमा कर सकते हैं। इच्छुक नागरिक कलेक्टर अथवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से संपर्क कर सामग्री जमा करा सकते हैं।

’1 अक्टूबर को रामानुज मिनी स्टेडियम में सेवा दान आयोजन’
अभियान के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रामानुज मिनी स्टेडियम, बैकुंठपुर में विशेष सेवा दान आयोजन किया जाएगा। नागरिक इस आयोजन में अपने घर की उपयोगी दान सामग्री लेकर पहुंच सकते हैं।

’क्यूआर कोड से पंजीयन की सुविधा’
अभियान में सहभागिता के लिए जिला प्रशासन ने क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई है। नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर अपने द्वारा दान की जाने वाली सामग्री की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। अभियान से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9907203250 पर संपर्क किया जा सकता है।

’कलेक्टर की अपील.अपने साथ दूसरों को भी जोड़ें’
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जिलेवासियों से सेवा दान महा अभियान में सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग की भावना समाज को जोड़ती है। घर में अनुपयोगी पड़ी कोई उपयोगी वस्तु किसी जरूरतमंद तक पहुंचकर उसके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

उन्होंने नागरिकों के साथ सामाजिक संस्थाओं समाज प्रमुखों साहित्यकारों, पत्रकारों, खेल संघों, व्यावसायिक संस्थाओं, विभिन्न संगठनों एवं परिवारों से अभियान में सहभागिता करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इससे जोड़ने का आह्वान किया है। विभिन्न समाज प्रमुखों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को पत्र के माध्यम से 'सेवा मेरा योगदान' के तहत सहभागिता का आग्रह भी किया गया है।

’एक छोटी पहल… किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान’
अभियान लोगों को अपने घर की ऐसी वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुँचाने का अवसर दे रहा हैए जो उनके लिए भले ही उपयोग में न हों, लेकिन किसी दूसरे के लिए काम आ सकती हैं। आपके घर की अलमारी, बच्चों की पुरानी किताबें या खिलौनों का एक छोटा हिस्सा किसी और के जीवन में उपयोग और खुशी जोड़ सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*सीपीआर देकर पुलिसकर्मी ने बचाई मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी की जान
Jhabua29 Sep

*सीपीआर देकर पुलिसकर्मी ने बचाई मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी की जान

*सीपीआर देकर पुलिसकर्मी ने बचाई मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी की जान* *थाना राणापुर क्षेत्र के मतदान…

पूरी खबर पढ़ें →
परवन बांध में पानी रोकने से पकी फसलें जलमग्न, किसानों ने सौंपा ज्ञापन; पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हस्तक्षेप पर आज ही गेट खोलने के निर्देश
Jhalawar29 Sep

परवन बांध में पानी रोकने से पकी फसलें जलमग्न, किसानों ने सौंपा ज्ञापन; पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हस्तक्षेप पर आज ही गेट खोलने के निर्देश

​खानपुर।परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में पानी के भराव के चलते सैकड़ों बीघा में खड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
आखिर कब टूटेगी प्रशासन की नींद? बदहाल रास्ते ने ग्रामीणों की बढ़ाई मुसीबत!
Etah29 Sep

आखिर कब टूटेगी प्रशासन की नींद? बदहाल रास्ते ने ग्रामीणों की बढ़ाई मुसीबत!

एटा! ग्राम पंचायत धौलेश्वर के कासिमपुर गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का मुख्य रास्ता वर्षों…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस विज्ञप्ति ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग
Ghaziabad29 Sep

प्रेस विज्ञप्ति ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग

ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग गाजियाबाद। ग्राम पंचायत मसूरी…

पूरी खबर पढ़ें →
02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम*
Haridwar29 Sep

02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम*

*प्रेस विज्ञप्ति* *02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम*…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!