Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

थाना कोसली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 9 गिरफ्तार

30 Sep 2026, 10:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
थाना कोसली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 9 गिरफ्तार - REWARI, हरियाणा

थाना कोसली पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आकाश निवासी गांव साल्हावास जिला झज्जर के रूप में हुई हैं। पुलिस इस मामले में 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।

घटना का विवरण:

जांचकर्ता ने बताया कि विश्वकर्मा कॉलोनी कोसली निवासी कमल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की उनकी गली में रामकुमार द्वारा खोदी गई कुंई के धंसने से उसके मकान की दीवारों में दरारें आ गई थीं, जिसको लेकर विवाद चल रहा था।

इसी संबंध में 20 अगस्त को वह अपने दोस्तों—रोहित (निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, कोसली), दुष्यंत (निवासी गांव शाहदत नगर) और सुनील कुमार (निवासी गांव मुंडाहेड़ा हाल सुमेर कॉलोनी, कोसली)—के साथ गाड़ी में कोसली के एसडीएम कार्यालय में शिकायत देने गया था। उसके पिता जयप्रकाश भी अपनी बाइक से वहां पहुंचे थे। शिकायत दर्ज कराने के बाद जब वे लौट रहे थे, तभी उसके दोस्त दुष्यंत के व्हाट्सएप पर सचिन उर्फ गोलू का कॉल आया, जिसने शिकायत के संबंध में बातचीत करने के लिए उन्हें कोसली बाईपास नहर पर बुलाया।

जब वह और उसके साथी बाईपास नहर पर पहुंचे, तो साल्हावास डिग की तरफ से तीन गाड़ियां आकर रुकीं। गाड़ियों में से लगभग 15-20 युवक उतरे, जिनमें सतेन्द्र, हिमांशु, माणिक, सचिन उर्फ गोलू, कपिल, हर्ष, मोनू व अन्य शामिल थे। आरोपियों ने आते ही लाठी-डंडों से उस पर और उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्र हुई भीड़ ने उन्हें बचाया। जाते-जाते आरोपियों ने शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की पूर्व कार्रवाई और बरामदगी:

शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना कोसली में मारपीट और हत्या के प्रयास सहित संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त आठ आरोपियों हिमांशु निवासी गांव भाकली, सोनू उर्फ डाकू उर्फ विक्की निवासी गांव साल्हावास जिला झज्जर, सतेन्द्र निवासी नजदीक रेलवे स्टेशन कोसली, सचिन उर्फ गोलू, सुखबीर उर्फ मोनू निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी कोसली, दीपक, अजय व कृष्ण निवासी गांव आम्बोली जिला झज्जर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक ब्रेज़ा गाड़ी और 5 लकड़ी के डंडे बरामद किए थे।

ताजा गिरफ्तारी:

मामले में गहनता से जांच आगे बढ़ाते हुए थाना कोसली पुलिस टीम ने मंगलवार को वारदात में शामिल एक और आरोपी आकाश निवासी साल्हावास जिला झज्जर को भी काबू कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के बाद उसे माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत (Jail) में भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य सह-आरोपियों की तलाश जारी है और कानून-व्यवस्था की उल्लंघना करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
सुरेश सिहाग रेवाड़ी पत्रकार हरियाणा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दाबोलीम एयरपोर्ट पर पहले अंतरराष्ट्रीय चार्टर विमान का स्वागत, गोवा में पर्यटन सीजन की शुरुआत
North Goa30 Sep

दाबोलीम एयरपोर्ट पर पहले अंतरराष्ट्रीय चार्टर विमान का स्वागत, गोवा में पर्यटन सीजन की शुरुआत

दाबोलीम (गोवा): गोवा में 2026-27 के पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई है। प्रोटोकॉल मंत्री श्री माविन गुदिन्हो…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali30 Sep

जबकि सहयोग -सबका प्रयास, जोधपुर में महर्षि गौतम सभा त्रैवार्षिक चुनाव संबंधी बैठक, जिसकी अध्यक्षता नरेश कुमार जी जाजडा, अध्यक्ष बैठक में विचार करेंगे।

🌸 विनम्र आमंत्रण 🌸 🙏🏻*हमारा प्रयास- आपका सहयोग*🙏🏻 🙏 महर्षि गौतम सभा त्रैवार्षिक चुनाव 🙏 चुनाव में विभिन्न…

पूरी खबर पढ़ें →
पानी पीने के बहाने घर में घुसा युवक, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप।।
Ranchi30 Sep

पानी पीने के बहाने घर में घुसा युवक, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप।।

पानी पीने के बहाने घर में घुसा युवक, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी ​बुढ़मू। बुढ़मू थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Ranchi30 Sep

धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी बुढ़मू। थाना क्षेत्र के चाया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!