Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

शारीरिक बाधा प्रतिभा की राह में नहीं बन सकती रुकावट: सीएम योगी

30 Sep 2026, 10:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शारीरिक बाधा प्रतिभा की राह में नहीं बन सकती रुकावट: सीएम योगी - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 509 दिव्यांगजनों को 664 विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए।

इस दौरान दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शारीरिक बाधा किसी व्यक्ति की प्रतिभा और क्षमता को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।

आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर और उचित मंच उपलब्ध कराने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दाबोलीम एयरपोर्ट पर पहले अंतरराष्ट्रीय चार्टर विमान का स्वागत, गोवा में पर्यटन सीजन की शुरुआत
North Goa30 Sep

दाबोलीम एयरपोर्ट पर पहले अंतरराष्ट्रीय चार्टर विमान का स्वागत, गोवा में पर्यटन सीजन की शुरुआत

दाबोलीम (गोवा): गोवा में 2026-27 के पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई है। प्रोटोकॉल मंत्री श्री माविन गुदिन्हो…

पूरी खबर पढ़ें →
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में बुधवार को पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से की मुलाकात
Mahrajganj30 Sep

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में बुधवार को पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से की मुलाकात

धर्मपाल सिंह से मिले पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पुनर्नियुक्ति पर दी बधाई लखनऊ/उत्तर प्रदेश 30 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!