Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मस्थान से निकली कलश यात्रा सिकंद्राराऊ पहुंची: भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया

01 Oct 2026, 10:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मस्थान से निकली कलश यात्रा सिकंद्राराऊ पहुंची: भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर से उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक निकाली जा रही कलश यात्रा के सिकंद्राराऊ पहुंचने पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा के पहुंचने पर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया।

यात्रा के सिकंद्राराऊ क्षेत्र में प्रवेश करने पर पंत चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का फूल-मालाओं और पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने यात्रा में शामिल लोगों का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। विधायक स्वयं भी यात्रियों के साथ बाइक पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। विधायक को यात्रियों के साथ बाइक पर चलते देखकर मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

वहीं एटा रोड स्थित मुगलगढ़ी गांव के पास सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज भैया ने जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रियों पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया गया। यात्रा का रात्रि विश्राम सिकंद्राराऊ के अलीगढ़ रोड स्थित तरुण वैली गेस्ट हाउस में कराया गया। यहां सुरेंद्र सिंह पुंडीर की ओर से यात्रियों के ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबंध किया गया। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए।

रात्रि विश्राम के बाद बुधवार दोपहर सिकंद्राराऊ के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा को ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार तरीके से विदाई दी। स्वागत करते हुए यात्रियों का उत्साह बढ़ाया और वाराणसी के लिए रवाना किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से आयुर्वेदिक दवा निर्माता मुकेश चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, भाजपा नेता गिरीश मोहन गुप्ता, भाजपा पदाधिकारी मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा इंचार्ज प्रोफेसर हर्षदेव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत यात्रा गुजरात के वडनगर से शुरू होकर वाराणसी तक जा रही है। इसका उद्देश्य सेवा और संकल्प के संदेश को विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाना है। यात्रा के साथ मौजूद प्रेसिडेंट कुलदीप वारोट ने सिकंद्राराऊ में मिले स्वागत और सहयोग के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं आभार व्यक्त किया। इसके बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव वाराणसी के लिए रवाना हो गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिरगिट्टी क्षेत्र में कबाड़ियों का बढ़ता जमावड़ा बना चिंता का विषय बन्ना चौक से सिरगिट्टी चौक तक अवैध कबाड़ कारोबार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
बरोरा में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
Dhanbad01 Oct

बरोरा में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

बरोरा, धनबाद दुर्गापूजा में शांति और सुरक्षा को लेकर बरोरा पुलिस ने बरोरा थाना के प्रांगण में की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!