Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhabua

*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वाराणसी से वडनगर की सेवा यात्रा का झाबुआ जिले में माही सागर कसारबर्डी से होगा आगमन

01 Oct 2026, 06:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वाराणसी से वडनगर की सेवा यात्रा का झाबुआ जिले में माही सागर कसारबर्डी से होगा आगमन - झाबुआ, मध्य प्रदेश

*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वाराणसी से वडनगर की सेवा यात्रा का झाबुआ जिले में माही सागर कसारबर्डी से होगा आगमन*

वंदे भारत न्यूज जिला ब्यूरो सुरेश परिहार।

*जनजातीय साधु-संतों एवं सफाईमित्रों का होगा सम्मान, सिकल सेल किट वितरण और लाभार्थियों से किया जाएगा संवाद*

झाबुआ, 01 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का झाबुआ जिले में 02 अक्टूबर 2026 को आगमन होगा। जिले में यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवा, सम्मान, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसंवाद से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यात्रा कसारबर्डी, करड़ावद, पेटलावद, थांदला होते हुए खवासा पहुंचेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेवा यात्रा का कसारबर्डी (झाबुआ) में प्रातः 11:30 बजे आगमन होगा। इसके पश्चात यात्रा दोपहर 12:30 बजे करड़ावद पहुंचेगी। यहां दोपहर 1:00 बजे जनजातीय साधु-संतों का सम्मान किया जाएगा तथा 1:30 बजे सिकल सेल किट का वितरण होगा।

यात्रा का दोपहर 2:30 बजे पेटलावद में आगमन होगा। यहां सेवा गतिविधि के रूप में श्मशान घाट की सफाई एवं वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे सफलता स्कूल के सामने सेवा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा तथा 3:30 बजे श्रद्धांजलि चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

सेवा यात्रा शाम 4:30 बजे नाहरपुरा खेंजड़ा से थांदला में प्रवेश करेगी, जहां जनजातीय लोकनृत्य के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात शाम 5:00 बजे नगर परिषद के सफाईमित्रों का सम्मान किया जाएगा।

इसके बाद सेवा यात्रा शाम 5:30 बजे खवासा में प्रवेश करेगी। यहां शाम 6:00 बजे सामुदायिक भवन में लाभार्थी संवाद आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा और उनके अनुभव साझा किए जाएंगे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह सेवा यात्रा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

डॉ. मोहन यादव सरकार की पहल: ‘रोजगार सदाबहार’ योजना से ग्रामीणों की आय होगी दोगुनी, 60% तक सब्सिडी का प्रावधान
Indore01 Oct

डॉ. मोहन यादव सरकार की पहल: ‘रोजगार सदाबहार’ योजना से ग्रामीणों की आय होगी दोगुनी, 60% तक सब्सिडी का प्रावधान

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS भोपाल | विशेष समाचार संवाददाता ​मध्य…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री के नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका – विधायक लारिया
Sagar01 Oct

प्रधानमंत्री के नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका – विधायक लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *भारत सरकार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
EMRS रहटगाँव के विद्यार्थियों का खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर
Harda01 Oct

EMRS रहटगाँव के विद्यार्थियों का खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर

EMRS रहटगाँव के विद्यार्थियों का खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यार्थियों…

स्कॉर्पियो से कुचल कर गोवंश की मौत गोवंश पशु का पोस्टमार्टम कराकर नगर पालिका की मदद कराया गया अंतिम संस्कार
Kheri01 Oct

स्कॉर्पियो से कुचल कर गोवंश की मौत गोवंश पशु का पोस्टमार्टम कराकर नगर पालिका की मदद कराया गया अंतिम संस्कार

गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी में स्कार्पियो से कुचल कर गोवंश की मौत, सीसीटीवी फुटेज सामने आने का दावा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!