Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chhindwara

केंद्र सरकार की योजना सेवा संकल्प अभियान की नुक्कड़ नाटक नाटक के माध्यम से दी जानकारी

01 Oct 2026, 09:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
केंद्र सरकार की योजना सेवा संकल्प अभियान की नुक्कड़ नाटक नाटक के माध्यम से दी जानकारी - छिन्दवाड़ा, मध्य प्रदेश

जुन्नारदेव—- गुरुवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम प्रभारी राहुल मुंगेर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जुन्नारदेव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 2014 से 2026 तक आमजन के जीवन में आए बदलाव तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम-किसान एवं जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं के उद्देश्य एवं उनसे मिलने वाले लाभों का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नाथनशाह कावरेती, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, विष्णु प्रसाद शर्मा, मंडल महामंत्री अनुरोध बूटा चटर्जी, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव एवं महेंद्र सूर्यवंशी, मनीष चौरसिया, रोहित मिश्रा, मंडल मंत्री देवेंद्र टांडेकर, विपिन बिंदवारी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष शरद कोरोलिया, भारत जोशी, पवन टांडेकर, अरुण दत्त मिश्रा, सतीश पांडे, नोडल अधिकारी सुमार चंद्र धुर्वे, राधा गुप्ता, सरला सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लान्जीबेरना में फ्लाई-ऐश से लदी गाड़ी जब्त, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; थाने में शिकायत दर्ज
Sundargarh01 Oct

लान्जीबेरना में फ्लाई-ऐश से लदी गाड़ी जब्त, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; थाने में शिकायत दर्ज

राजगांगपुर (सुंदरगढ़) सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा सहित आसपास के जिलों में कारखानों का कचरा, रसायन युक्त पानी, धुआं और…

पूरी खबर पढ़ें →
मानवता की मिसाल बने विधायक लारिया, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
Sagar01 Oct

मानवता की मिसाल बने विधायक लारिया, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने क्षेत्रीय संपर्क के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!