गांधी जयंती पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों के घर पहुंचा सेवादल, शॉल-श्रीफल से किया सम्मान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गांधी जयंती के अवसर पर शहर सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में इस बार परंपरागत आयोजन से अलग पहल की गई। सेवादल परिवार ने शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजनों के बीच पहुंचकर उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वावलंबन एवं सेवा के विचारों पर आत्मीय संवाद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुरानी गल्ला मंडी स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन करने से हुई। इसके बाद सेवादल परिवार सदर स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पहुंचा।
दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं का दूध से अभिषेक कर पुष्पमाला अर्पित की गई।सम्मानित होने वालों में स्व. विठ्ठल भाई पटेल के परिजन, संतोष पांडे, भोलेश्वर तिवारी, एडवोकेट चतुभुर्ज सिंह राजपूत और जितेंद्र सिंह चावला शामिल रहे।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि गांधी जयंती पर गांधीजी को याद करने का सबसे सार्थक तरीका उनके विचारों को अपने व्यवहार में उतारना है। वरिष्ठ कांग्रेसजन संगठन की पुरानी पीढ़ी ही नहीं, बल्कि संघर्ष, त्याग और विचारों की जीवंत पाठशाला हैं।
नई पीढ़ी को उनके अनुभवों से सीखने की जरूरत है। इस अवसर पर सेवादल प्रदेश महासचिव विजय साहू,पंकज सिंघई, जितेंद्र रोहण और अवधेश तोमर ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए।
गांधी जयंती के अवसर पर सेवादल परिवार के एक सदस्य ने जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को रक्तदान किया। कार्यक्रम में आनंद तोमर, शैलेन्द्र तोमर, हरिश्चन्द्र सोनवार, नितिन पचौरी, जगदीश दुबे, द्वारका चौधरी, कल्लू पटेल, अंकुर यादव, परख शुक्ला, पवन घोषी, दिग्विजय सिंह राजपूत, असद खान, लल्ला यादव, प्रवीण यादव, मुकुल अग्निहोत्री, अन्नू घोसी सहित सेवादल परिवार के सदस्य एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा भाजपा में प्रदेश प्रभारी के रूप में स्मृति ईरानी की पहली औपचारिक संगठनात्मक पारी केवल परिचयात्मक बैठकों…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ /उत्तर प्रदेश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनाथ सिंह ने…
पूरी खबर पढ़ें →
सलूंबर जिले के सराड़ा पंचायत समिति के बंडोली ग्राम पंचायत में दो सरपंचों का आमना-सामना नई ग्राम पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जिला संवाददाता जयदीप राठौर रहटगांव। पुलिस अधीक्षक श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी नवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था, सम्मान और जनसेवा की भावना के साथ नगर पालिक निगम कटनी…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर देहात (रसूलाबाद)। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।