Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन जिला प्र्व

02 Oct 2026, 09:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन जिला प्र्व - गया, बिहार

समाहरणालय, गया
(जिला जन सम्पर्क शाखा)

गया, 02 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया डॉ. सफ़ीना ए०एन० उपस्थित हुई। जिला परिषद के माननीय अध्यक्ष श्रीमती नैना कुमारी, एवं माननीय उपाध्यक्ष, श्री शीतल प्रसाद यादव, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), मो शफ़ीक़ अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), श्री रविशंकर शर्मा, सामान्य शाखा प्रभारी अर्चना कुमारी, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी दीपक चंद्र देव, स्वतंत्रता सेनानी श्री राजेंद्र दुबे सहित जनप्रतिनिधिगण एवं समाजसेवीगण भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर आयुक्त, मगध प्रमंडल, अपर समाहर्ता, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता तथा अन्य पदाधिकारियों एवं समाजसेवी द्वारा माल्यार्पण किया गया। साथ ही गांधी मंडप जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

तत्पश्चात *सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें श्री अविनाश चंद्र झा द्वारा शांति/गीता पाठ किया गया, मोहम्मद अजमातुल्लाह नदवीं, पनहर मस्जिद द्वारा क़ुरआन ए पाक धर्मग्रंथ का पाठ किया गया, ज्ञानी दयाल सिंह, गुरुद्वारा, गया द्वारा भजन पढ़ा गया, महाबोधि मंदिर गया के आवासीय भिकु धर्मेंद्र जी, सहयोगी अन्य भंते द्वारा भगवान बुद्ध के उपदेशों के बारे में विस्तार से बताया गया एवं गांधी मैदान चर्च की अंजली प्रधान द्वारा धर्मग्रंथ बाईबल का पाठ किया गया।*

समाहरणालय, गया स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी, गया शशांक शुभंकर, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), अपर समाहर्ता विभागीय जांच, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी द्वारा माल्यार्पण किया गया।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

यूजीसी के विरोध में जिला अध्यक्ष सचिन त्रिवेदी आए सामने, नियमों पर पुनर्विचार की उठाई मांग
Hardoi11 Oct

यूजीसी के विरोध में जिला अध्यक्ष सचिन त्रिवेदी आए सामने, नियमों पर पुनर्विचार की उठाई मांग

हरदोई। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नियमों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जिला अध्यक्ष सचिन त्रिवेदी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur11 Oct

गिरनारी धाम में 21 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में आस्था का सैलाब

*गिरनारी धाम में 21 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में आस्था का सैलाब* जयपुर।जमवारामगढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
हौंसलों की उड़ान फाउंडेशन द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, 600 से ज्यादा मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ
Kanpur Nagar11 Oct

हौंसलों की उड़ान फाउंडेशन द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, 600 से ज्यादा मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

*कानपुर, 10 अक्टूबर 2026।** हौंसलों की उड़ान फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को ईदगाह कॉलोनी, 13 नंबर पार्क…

पूरी खबर पढ़ें →
खाद आपूर्ति पर विधायक लारिया ने की समीक्षा, नरयावली क्षेत्र के किसानों को डीएपी की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश
Sagar11 Oct

खाद आपूर्ति पर विधायक लारिया ने की समीक्षा, नरयावली क्षेत्र के किसानों को डीएपी की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रबी सीजन की तैयारियों के बीच किसानों को…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich11 Oct

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की की गई आराधना बाजारों में बड़ी रौनक

*रुपईडीहा में नवरात्र पर सजी माँ दुर्गा की प्रतिमाएं, बाजार में बढ़ी रौनक* रुपईडीहा बहराइच। प्रत्येक वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!