ग्राम पंचायत डोडियाना के सभागार कक्ष में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ग्राम पंचायत डोडियाना के सभागार कक्ष में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में प्रशासक रेखाराम माठ, समाजसेवी दामोदर प्रसाद व्यास, ग्राम विकास अधिकारी ईश्वरदत्त शर्मा, सहायक लेखा अधिकारी पंचायत समिति भैरून्दा महेंद्र कनिष्क, सहायक लक्ष्मी देवी, एएनएम किरण कटारिया, आशा सहयोगिनी पुष्पा एवं नीमा कंवर सहित ग्रामवासी सतीश व्यास एवं कानाराम चौयल मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता को लेकर शपथ लेते हुए कहा कि वे अपनी ग्राम पंचायत डोडियाना एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में पूर्ण सहयोग करेंगे।
साथ ही स्वयं भी स्वच्छता कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। सभी ने संकल्प लिया कि सामूहिक प्रयासों से ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सामूहिक भागीदारी से ही स्वच्छ ग्राम पंचायत और स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर देश का निर्माण संभव है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जजंतर मंतर पर लोकतांत्रिक तरिकेसे आवाज ऊठानेवालो छात्रा को किया पुलिस द्वारा किया डिटेन.! पोलिस की बस से…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। समर्थन मूल्य पर बेचे गए गेहूं के बकाया भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के…
पूरी खबर पढ़ें →
स्व. श्री गुलाबचन्द मीणा की पुण्य स्मृति में प्याऊ एवं वाटर कूलर का लोकार्पण जयपुर।ग्राम भावपुरा (नाडा की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमहात्मा गांधी जयंती शहर में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, महापौर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई पाली 02 अक्टूबर।…
पूरी खबर पढ़ें →
*सेवा संकल्प अभियान "जन सेवा ही प्रभु सेवा"* *पाली में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन* 02 अक्टूबर ।…
पूरी खबर पढ़ें →
शाहपुरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।