खादी वस्त्रों के प्रति जागरूकता को लेकर अनुभव शिक्षा निकेतन छतोह में साइकिल रैली का आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रायबरेली। मेरा युवा भारत, रायबरेली के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी के निर्देशन में अनुभव शिक्षा निकेतन, छतोह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुद्र प्रताप सिंह ने की।
कार्यक्रम के दौरान खादी वस्त्रों के प्रति जागरूकता एवं उनके उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक रैली में प्रतिभाग किया और लोगों को खादी वस्त्र अपनाने तथा स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक केशवराम मिश्रा एवं प्रधानाचार्य अनुभव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भावी प्रत्याशी सदस्य जिला पंचायत विवेक प्रताप सिंह जी रहे!
इस अवसर पर युवराज विक्रम सिंह, शिवांकर तिवारी, वीरेंद्र पाल एवं राघवेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने युवाओं को सामाजिक सहभागिता, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। साइकिल रैली के माध्यम से खादी एवं स्वदेशी वस्त्रों के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का समापन उपस्थित अतिथियों, विद्यालय परिवार एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

152वी जन्म जयंती महोत्सव एवं विद्यालय का 93 वां स्थापना वर्ष भव्यता से मनाया भारत की अर्थव्यवस्था में…
पूरी खबर पढ़ें →
मुंबई:- अकोला प्रतिनिधी :-डॉ.पंजाबराव खाडे. तिरंगे के निचे ईलेक्शन कमिशन के धांदली के विरोध मे मुंबई दादर मे…
पूरी खबर पढ़ें →
*रानीपुर, मऊ।* उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ जनपद मऊ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती,वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के वाल्टरगंज़ कस्बे में शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया,…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली बांध में फटाव से बहा पानी, किसानों में मचा हड़कंप,सूचना के बाद दोपहर में पहुंचा सिंचाई विभाग।…
पूरी खबर पढ़ें →
गांधी जयंती पर वितरित किये गये दिव्यांग उपकरण एवं प्रमाण पत्र। मुख्य विकास अधिकारी ललितपुर की अध्यक्षता में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।