बिहारीपुरा में ₹167.88 लाख के विकास कार्यों का विधायक लारिया ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिहारीपुरा में विकास कार्यों को गति देते हुए इंजी. प्रदीप लारिया, विधायक नरयावली विधानसभा क्षेत्र, के मुख्य आतिथ्य में ₹167.88 लाख की लागत से आंगनबाड़ी भवनों एवं विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक लारिया ने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों से संवाद भी किया।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और गांवों में बुनियादी सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ एवं ‘अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में भी विधायक श्री लारिया ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों के साथ संवाद एवं सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का प्रयास किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक लारिया ने कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण भी किया।
उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक लारिया ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनसेवा और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचे, यही उनका प्रमुख उद्देश्य है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा भाजपा में प्रदेश प्रभारी के रूप में स्मृति ईरानी की पहली औपचारिक संगठनात्मक पारी केवल परिचयात्मक बैठकों…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ /उत्तर प्रदेश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनाथ सिंह ने…
पूरी खबर पढ़ें →
सलूंबर जिले के सराड़ा पंचायत समिति के बंडोली ग्राम पंचायत में दो सरपंचों का आमना-सामना नई ग्राम पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जिला संवाददाता जयदीप राठौर रहटगांव। पुलिस अधीक्षक श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी नवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था, सम्मान और जनसेवा की भावना के साथ नगर पालिक निगम कटनी…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर देहात (रसूलाबाद)। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।