महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गईधूमधाम से
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*गांधी-शास्त्री जयंती पर रुपईडीहा में विविध कार्यक्रम, महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि*
रुपईडीहा, बहराइच। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को रुपईडीहा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण, पुष्पांजलि, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुए।
कार्यालय नगर पंचायत रुपईडीहा में चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। चेयरमैन ने कहा कि गांधी जी के स्वदेशी, स्वभाषा, स्वराज व सहकार के विचार तथा शास्त्री जी का 'जय जवान-जय किसान' का नारा और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में मुन्ना श्रीवास्तव, अनिल अग्रवाल, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दिनेश अग्रवाल, विजय गुप्ता, स्वरूप गुप्ता, सुपरवाइजर अजय कुमार, अभय पाठक, किशन गुप्ता, रजत गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
आदर्श थाना रुपईडीहा में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को गांधी व शास्त्री जी के जीवन व योगदान की जानकारी दी गई तथा कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई गई।
नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी रामवदन यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छता व कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभासद रतन अग्रवाल, पार्वती देवी, काली प्रसाद गुप्ता, नरेंद्र मद्धेशिया, मनोज प्रजापति, अशोक यादव, ध्रुव राज वर्मा, जहीर अहमद, जाकिर हुसैन सहित सफाईकर्मी व सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धार, 2 अक्टूबर 2026। नालछा विकासखंड के ग्राम ज्ञानपुरा में ‘एस्ट्रो विलेज’ की अवधारणा को साकार करने की…
पूरी खबर पढ़ें →
152वी जन्म जयंती महोत्सव एवं विद्यालय का 93 वां स्थापना वर्ष भव्यता से मनाया भारत की अर्थव्यवस्था में…
पूरी खबर पढ़ें →
धार,( सुरेन्द्र दुबे) 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत (युवा…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा के नारनौल में आज शाम प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री कैलाशचंद शर्मा की गाड़ी में आग लग…
पूरी खबर पढ़ें →
नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष शास्त्री…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचमहल यात्राधाम पावागढ़ में गांधी जयंती के पावन अवसर पर पंचमहल पुलिस द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।