Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार।।

02 Oct 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार।। - रांची, झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

बुढ़मू। रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे रोल गांव में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी सोहेल अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आरोपी ने कथित रूप से घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद परिजनों ने बुढ़मू थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी नवीन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के प्रदेश नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और मामले में कानून के तहत कड़ी कार्रवाई के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
पीड़ित परिवार से मिलने वालों में पूर्व विधायक जीतू चरण राम, जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेयी, तपेश्वर मिश्रा, मांडर के पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, सन्नी टोप्पो, आरती कुजूर, झिबरा मुंडा, उत्पलाल शहदेव, नागेंद्र सिंह, मुखिया रामब्रित मुंडा समेत कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल रहे। डालसा और जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सहयोग का भरोसा दिलाया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एस्ट्रो विलेज ज्ञानपुरा में एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को खगोल विज्ञान का प्रशिक्षण, रोजगार और एस्ट्रो-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
मेरा युवा भारत ने स्वच्छता अभियान और ग्राम सभा में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ सेवा पखवाड़े मनाया गया ग्रामवासियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं सेवा का लिया संकल्प
हरियाणा के नारनौल में आज शाम प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री कैलाशचंद शर्मा की गाड़ी में आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय पूर्व मंत्री खुद गाड़ी चला रहे थे। आग लगने पर धुआं उठता देख, व
नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष
Mahendragarh02 Oct

नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष

नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष शास्त्री…

पूरी खबर पढ़ें →
गांधी जयंती पर पावागढ़ में पंचमहल पुलिस का स्वच्छता अभियान, ‘स्वच्छ पावागढ़, सुंदर पावागढ़’ का दिया संदेश
Panch Mahals02 Oct

गांधी जयंती पर पावागढ़ में पंचमहल पुलिस का स्वच्छता अभियान, ‘स्वच्छ पावागढ़, सुंदर पावागढ़’ का दिया संदेश

पंचमहल यात्राधाम पावागढ़ में गांधी जयंती के पावन अवसर पर पंचमहल पुलिस द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान
Mahendragarh02 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान फल वितरण कर विद्यार्थियों से किया आत्मीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!