Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

03 Oct 2026, 03:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल, फर्जी सिम और नकदी बरामद

नूंह । जिले के साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, संदिग्ध सिम कार्ड और 4 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं ।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए एसपी डॉ अर्पित जैन के निर्देश पर साइबर टीम गांव रिठठ बस अड्डे पर मौजूद थी । इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि राजस्थान के जिला डिग के थाना कैथवाड़ा क्षेत्र के गांव जाझपुरी निवासी सारूप पुत्र हारुण अपनी असली पहचान छिपाकर ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करता है और उस समय गांव सिकरावा-कोट-उटावड़ रोड स्थित पुलिया पर बैठकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहा है।
सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड के पैकेट और 4,000 रुपये नकद बरामद हुए। जांच में एक मोबाइल में व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट कोर्टयार्ड बाई मैरियट नाम से संचालित मिला, जिसकी प्रोफाइल फोटो पर होटल की तस्वीर लगी हुई थी। मोबाइल की जांच के दौरान कई संदिग्ध व्हाट्सएप चैट, फोटो और स्कैनर से जुड़े स्क्रीनशॉट भी मिले।
पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइल नंबर के खिलाफ महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे से ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं। वहीं एक बरामद मोबाइल के आईएमईआई नंबर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के वाराणसी क्षेत्र से भी शिकायत दर्ज पाई गई। आरोपी से बरामद सिम कार्डों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि इनका उपयोग साइबर अपराध में किया जाना था। दोनों मोबाइल फोन, सिम कार्ड और नकदी को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी द्वारा फर्जी होटल आईडी और फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करने के साक्ष्य मिले हैं। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नूह जेल मे बंदियो को कौशल विकास के महत्व एवं रोजगार की संभावना के बारे में दी जानकारी
Nuh03 Oct

नूह जेल मे बंदियो को कौशल विकास के महत्व एवं रोजगार की संभावना के बारे में दी जानकारी

जेल मंत्री के निर्देशानुसार जेलों में बंदियों के पुनर्वास एवं सुधार की दिशा में नई पहल जिला जेल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!