सई नदी में गिरा चीनी लदा ट्रक, पुल की रेलिंग टूटी सुबह नदी से गुजर रहे लोगों ने देखा हादसा, मौके पर जुटी भारी भीड़
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


परशदेपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सई नदी पर बने पुल पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे एक बड़ा हादसा हो गया। चीनी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग और डिवाइडर तोड़ता हुआ सीधे नदी में जा गिरा। हादसे की जानकारी सुबह नदी के पास से गुजर रहे लोगों को हुई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक पुल पर बनी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई और किसी अन्य व्यक्ति के फोन से ट्रक मालिक को घटना की जानकारी दी।
परशदेपुर चौकी प्रभारी मोहित भारद्वाज ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि चीनी लदा एक ट्रक फूलपुर, प्रयागराज जा रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सई नदी में गिर गया। चालक ट्रक से कूद गया था और सुरक्षित बताया जा रहा है।
चौकी प्रभारी के मुताबिक, ट्रक मालिक को मौके पर बुलाया गया है। उसके आने के बाद ट्रक को नदी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / रावतभाटा नगर की परमाणु बिजलीघर की आवासीय अनुप्रताप कॉलोनी में जंगली सूअरों के…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि हरियाणा मे बीजेपी की सरकार चोरी से बनी…
पूरी खबर पढ़ें →
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। तालबेहट पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की…
पूरी खबर पढ़ें →
जेल मंत्री के निर्देशानुसार जेलों में बंदियों के पुनर्वास एवं सुधार की दिशा में नई पहल जिला जेल…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे बीती रात एक युवक की डेड बॉडी शिव कॉलोनी के पास फ्लाईओवर के नीचे से बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे बीती रात एक युवक की डेड बॉडी शिव कॉलोनी के पास फ्लाईओवर के नीचे से बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।